फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Female candidates in LS polls rise from 7 pc in 2009 to 9.6 pc in 2024

Election: इस बार चुनाव मैदान में उतरीं 9.6% महिला उम्मीदवार, 2009 सात फीसदी था आंकड़ा; एडीआर रिपोर्ट में दावा

Wed, 29 May 2024 05:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 29 May 2024 05:40 PM IST
सार

Election: एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2009 में सात प्रतिशत महिलाएं चुनाव मैदान में उतारीं थीं। 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 9.6 प्रतिशत पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Female candidates in LS polls rise from 7 pc in 2009 to 9.6 pc in 2024
लकसभा चुनाव में महिला उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव की बयार चल रही है। राजनीतिक दलों ने इस बार महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा जताया है। इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने एक रिपोर्ट साझा की है। इसमें बताया गया है कि इस बार चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या में इजाफा हुआ है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने सात प्रतिशत महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। 2024 में आंकड़ा बढ़कर 9.6 प्रतिशत पहुंच गया है। 

विज्ञापन


वर्ष 2009 से 2024 तक लगातार बढ़ा आंकड़ा 
एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष कुल 797 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरीं हैं। यह कुल 8,337 उम्मीदवारों का 9.6 प्रतिशत है। एडीआर ने बताया कि वर्ष 2009 में सात प्रतिशत, 2014 में आठ प्रतिशत, 2019 में नौ प्रतिशत और 2024 में 9.6 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया। यह साबित करता है कि हर बार चुनाव में महिला प्रत्याशियों का आंकड़ा बढ़ रहा है। एडीआर ने आगे बताया कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कुल मिलाकर 556 महिला उम्मीदवार थीं। इसके बाद 2014 में 640 और 2019 में 716 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया। इस वर्ष यह आंकड़ा बढ़कर 797 हो गया है। 
विज्ञापन


भाजपा से सबसे अधिक महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में
इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 69 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। उधर कांग्रेस ने 41 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया है। तमिलनाडु की नाम तमिलर काची पार्टी ने अपने कुल 40 उम्मीदवारों में से 20 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। एलजेपी (राम विलास) और एनसीपी ने 40 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके ने सबसे कम तीन प्रतिशत महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा जेएमएम ने 33 प्रतिशत, बीजेडी ने 33 प्रतिशत, आरजेडी ने 29 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी ने 20 प्रतिशत और टीएमसी ने 25 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार डीएमके ने 14 प्रतिशत, सीपीआई ने सात प्रतिशत, जेडीयू ने 13 प्रतिशत और शिवसेना ने 13 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दिया है। 
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि टीडीपी और बीआरएस ने छह प्रतिशत, एनसीपी-एसपी ने आठ प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा। 
एडीआर ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 3,903 निर्दलीय प्रत्याशियों ने ताल ठोकी, जिनमें से 274 महिला उम्मीदवार हैं।  

प्रत्येक चरण में महिला प्रत्याशियों की संख्या
इस बार लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 135 महिला उम्मीदवार हैं। दूसरे चरण में 100, तीसरे चरण में 123, चौथे चरण में 170, पांचवें चरण में 82, छठे चरण में 92 और सातवें चरण में 95 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed