{"_id":"661495424c15e20eb9010967","slug":"elections-2024-candidates-affidavit-saumya-reddy-ajit-sharma-congress-ajay-mandal-jdu-know-about-properties-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलफनामा: कांग्रेस उम्मीदवारों के पास करोड़ों के जेवर; JDU नेता अजय मंडल के पास कृषि भूमि नहीं तीन फ्लैट","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
चुनावी हलफनामा: कांग्रेस उम्मीदवारों के पास करोड़ों के जेवर; JDU नेता अजय मंडल के पास कृषि भूमि नहीं तीन फ्लैट
Tue, 09 Apr 2024 06:39 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:39 AM IST
सार
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को चुनौती दे रहीं सौम्या के पास 1.29 करोड़ का आवासीय फ्लैट है। उन पर छह आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके साथ ही 19.85 लाख की कार, 29 लाख के जेवर सहित उनके पास 44035 रुपये नकद हैं।
विज्ञापन
चुनावी हलफनामा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिण बंगलूरू संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरीं सौम्या रेड्डी की कुल संपत्ति 3.54 करोड़ रुपये है। चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, सौम्या के पास 1,00,69,541 रुपये की चल और 2,52,81,758 रुपये की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर 1.53 करोड़ की देनदारी भी है।
विज्ञापन
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को चुनौती दे रहीं सौम्या के पास 1.29 करोड़ का आवासीय फ्लैट है। उन पर छह आपराधिक मामले भी चल रहे हैं। इस सीट पर दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके साथ ही 19.85 लाख की कार, 29 लाख के जेवर सहित उनके पास 44035 रुपये नकद हैं।
विज्ञापन
मंडल के पास 4.30 लाख कैश, 5.28 लाख के जेवर
बिहार की भागलपुर सीट के मौजूदा सांसद और एनडीए के जदयू उम्मीदवार अजय मंडल के पास चार लाख 30 हजार रुपये कैश हैं, तो उनके बैंक खाते में तीन लाख 24 हजार रुपये हैं। उनके पास करीब 5 लाख 28 हजार के सोने के जेवर हैं। अजय मंडल के पास कृषि भूमि तो नहीं है, लेकिन उनके पास तीन फ्लैट हैं। उनके पास दो गाड़ियां भी हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के अजित शर्मा के पास 75 लाख के आभूषण
भागलपुर से ही महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी अजित शर्मा के पास 2.25 लाख रुपये कैश हैं। करीब 75 लाख रुपये के 1.30 किलो आभूषण हैं। 3 करोड़ की व्यावसायिक व आवासीय जमीन है। उन्होंने दोनों बेटियों से क्रमश: 55.82 लाख और 22.94 लाख का लोन ले रखा है। उनके पास चार गाड़ियां हैं। कई प्राइवेट व पार्टनरशिप फर्म में एमडी हैं। उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले भी लंबित हैं।