फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election: 'Reservation will not end', Amit Shah in rallies in Andhra Pradesh-Telangana

Poll: 'जब तक भाजपा का एक भी सांसद रहेगा, खत्म नहीं होगा आरक्षण', आंध्र प्रदेश-तेलंगाना की रैलियों में बोले शाह

Mon, 06 May 2024 06:27 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी,धर्मावरम/आदिलाबाद।
एजेंसी,धर्मावरम/आदिलाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 06 May 2024 06:27 AM IST
सार

Poll: अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के धर्मावरम और तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद और सिकंदराबाद में चुनावी रैलियों के दौरान विपक्ष को आरक्षण, पीएम पद का कोई चेहरा न होने और अपने एडिटेड वीडियो जैसे तमाम मुद्दों पर जमकर घेरा।

विज्ञापन
Election: 'Reservation will not end', Amit Shah in rallies in Andhra Pradesh-Telangana
अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ के आधार पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है। वो कहती है कि भाजपा को 400 सीटें दीं तो पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा, मैं यहां पीएम मोदी की एक गारंटी देकर जाता हूं कि जब तक देश की संसद में एक भी भाजपा का सांसद है, हम किसी को भी आदिवासी, ओबीसी और दलितों का आरक्षण समाप्त नहीं करने देंगे।

विज्ञापन


शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के धर्मावरम और तेलंगाना के आदिलाबाद, निजामाबाद और सिकंदराबाद में चुनावी रैलियों के दौरान विपक्ष को आरक्षण, पीएम पद का कोई चेहरा न होने और अपने एडिटेड वीडियो जैसे तमाम मुद्दों पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा, मेरा एडिटेड वीडियो खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने फॉरवर्ड किया था। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए 400 सीटों के आंकड़े की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शाह ने यह भी कहा कि पहले दो दौर के मतदान के बाद भाजपा को मिली सीटों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 वर्षों तक राममंदिर मुद्दे को लटकाए रखा, लेकिन मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाते ही पांच साल के अंदर राममंदिर का निर्माण कराया। राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आप उन लोगों को वोट देंगे जो राममंदिर की प्राणाप्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए? उन्होने कहा, कांग्रेस और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवेसी का वोट बैंक एक ही है। शाह ने भरोसा जताया कि भाजपा तेलंगाना की कुल 17 में से दस से अधिक सीट जीतेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल समेत विपक्षी गठबंधन का कोई भी नेता पीएम बनने लायक नहीं
गृह मंत्री ने पीएम पद का कोई चेहरा न होने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्षी गठबंधन को कोई भी नेता नेतृत्व करने लायक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या शरद पवार, ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे या राहुल बाबा प्रधानमंत्री बन सकते हैं ? उन्होंने कहा कि पूरे देश ने तय कर लिया है कि पीएम मोदी को तीसरी बार सत्ता में लाना है। उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का मतलब इस देश को सुरक्षित करना है। आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करना, भारत को दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाना, तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना, चार करोड़ गरीबों को घर देना, 10 करोड़ लोगों को घर में सूर्यघर योजना से मुफ्त बिजली देना और 11 करोड़ किसानों के खाते में 5 साल में 3 लाख करोड़ रुपये भेजना।

तेलुगु भाषा को कोई खत्म नहीं कर सकता
जगन सरकार पर प्राथमिक शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम शुरू करके तेलुगु भाषा को समाप्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए शाह ने आश्वासन दिया कि जब तक भाजपा है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता। साथ ही कहा कि आंध्र प्रदेश से अपराध, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, भू-माफिया को समाप्त करने के लिए भाजपा, टीडीपी और जनसेना का गठबंधन हुआ है। आंध्र प्रदेश की जनता से एनडीए को सभी 25 सीटों पर जिताने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में टीडीपी और केंद्र में मोदी सरकार बनने के दो साल के भीतर ही पोलावरम प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा...ये पीएम मोदी की गारंटी है।

आंध्र में तो खाता भी नहीं खुलेगा
आंध्र प्रदेश के धर्मावरम में आयोजित रैली में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यहां इतनी भीड़ का उमड़ना दर्शाता है कि पूरा आंध्र प्रदेश पीएम और चंद्रबाबू नायडू के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंडी गठबंधन का तो खाता भी नहीं खुलने वाला है।


शाह ने आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को यह कहते हुए घेरा कि उन्होंने राज्य में विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया। विकास एकदम शून्य है, निवेश रुका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि जगन सरकार ने आंध्र पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम भी किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं अटकी पड़ी हैं, लेकिन भू-माफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed