फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election Flashback When Vajpayee said don't give BJP dhoti to anyone else

Election Flashback: जब वाजपेयी ने कहा- बीजेपी की धोती किसी और को मत देना, जानें 33 साल पुराना वाकया

Mon, 18 Mar 2024 07:59 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:59 AM IST
सार

यह किस्सा सन् 1991 का है, जब आम चुनावों के साथ-साथ यूपी विधानसभा के चुनाव भी हो रहे थे। प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा था। अटल बिहारी लखनऊ से उम्मीदवार थे।

विज्ञापन
Election Flashback When Vajpayee said don't give BJP dhoti to anyone else
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : BJP

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की राजनीतिक चतुराई का यह किस्सा 1991 के आम चुनावों का है। उस वक्त यूपी के विधानसभा चुनाव भी साथ ही हो रहे थे। प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा था। इस चुनाव में अटल बिहारी लखनऊ से उम्मीदवार थे। विरोधियों को वाजपेयी की जीत तय लग रही थी। ऐसे में विरोधी दलों के नेता जनता से आग्रह कर रहे थे कि ऊपर (लोकसभा) के चुनाव में वोट भले ही वाजपेयी को दे देना, लेकिन नीचे (विधानसभा) हमें ही वोट देना। यह बात अटल को भी पता चली तो, उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि आप ऊपर का कुर्ता बीजेपी को दे देंगे और नीचे की धोती किसी और को, तो भला सोचिए हमारी क्या हालत होगी। नतीजे आए, तो लखनऊ से न सिर्फ वाजपेयी चुनाव जीते, बल्कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने 221 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। हालांकि, आम चुनाव में भाजपा को 120 सीटों से ही संतोष करना पड़ा और वह संसद में दूसरे नंबर पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed