फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election Commission operating under Modi's directions: Mamata Banerjee at poll rally in Bengal

Election: ममता बनर्जी ने इंडि गठबंधन को लेकर साफ की स्थिति, चुनाव आयोग को कहा 'कठपुतली'; PM पर भी साधा निशाना

Wed, 15 May 2024 09:56 PM IST
मिथिलेश नौटियाल डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 15 May 2024 09:56 PM IST
सार

Election: ममता बनर्जी ने कहा है कि इंडि गठबंधन की सरकार बनने पर टीएमसी द्वारा बाहर से समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग को पीएम मोदी के निर्देशों पर चलने वाली कठपुतली करार दिया।

विज्ञापन
Election Commission operating under Modi's directions: Mamata Banerjee at poll rally in Bengal
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर इंडि गठबंधन में टीएमसी की स्थिति को लेकर स्पष्ट बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि इंडि गठबंधन की सरकार बनने पर टीएमसी द्वारा बाहर से समर्थन दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर यह भी कहा कि उनकी पार्टी का पश्चिम बंगाल में सीपीएम और कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि वह दिल्ली की राजनीति में इंडि गठबंधन के साथ हैं। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को कहा ‘कठपुतली’ 
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। उन्होंने निर्वाचन आयोग को पीएम मोदी के निर्देशों पर चलने वाली कठपुतली करार दिया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि आयोग ने भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए जान-बूझकर दो महीने की अवधि तक चुनाव करवाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन चुनाव आयोग को इसकी कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन- ममता बनर्जी
सीएम बनर्जी ने पीएम मोदी पर आचार संहिता के उल्लंघन का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनावों के दौरान आयुष्मान भारत योजना के विस्तार करने की योजना का कथित रूप से एलान किया गया। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि जब देश में चुनाव चल रहे हैं, तो पीएम मोदी ऐसी बातें क्यों कह रहे हैं। ममता ने कहा ‘मोदी जी आप आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed