फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election affidavit former CM Biplab wife is richer than him owns property worth Rs 4.13 crore

चुनावी हलफनामा: बिप्लब से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी, 4.13 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं पूर्व सीएम

Thu, 04 Apr 2024 05:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 05:06 AM IST
सार

बिप्लब के तीनों बच्चों के पास क्रमशः 6,02,400, 6,40,121.25, 12,68,802 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं बिप्लब की 1,19,17,755 रुपये, नीति की 47,40,308 रुपये व उनके एक बच्चे की 10,00,000 रुपये की अचल संपत्ति भी दर्ज है।

विज्ञापन
Election affidavit former CM Biplab wife is richer than him owns property worth Rs 4.13 crore
बिप्लब कुमार देब

विस्तार

त्रिपुरा पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी बिप्लब कुमार की पत्नी नीति उनसे ज्यादा अमीर हैं। बिप्लब के पास 95,78,838.58 रुपये की चल संपत्ति है, वहीं नीति 1,16,04,729.36 रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। पूर्व सीएम की कुल संपत्ति 4,13,52,954.19 रुपये है। इसमें चल-अचल समेत पत्नी-बच्चों की संपत्ति भी शामिल है।

विज्ञापन

बच्चों के पास भी है लाखों की संपत्ति
बिप्लब के तीनों बच्चों के पास क्रमशः 6,02,400, 6,40,121.25, 12,68,802 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं बिप्लब की 1,19,17,755 रुपये, नीति की 47,40,308 रुपये व उनके एक बच्चे की 10,00,000 रुपये की अचल संपत्ति भी दर्ज है।

विज्ञापन

खुद के नाम पर गाड़ी नहीं
दिलचस्प है कि त्रिपुरा के पू्र्व सीएम बिप्लब देब के नाम पर कोई वाहन दर्ज नहीं है, जबकि उनकी पत्नी के नाम दो कारें हैं।

संपत्ति का ब्योरा रुपये में

  • नकदी: स्वयं- 52,000, पत्नी- 22,000
  • अचल: संपत्ति स्वयं- 1,89,17,755, स्वयं- 6,10,000
  • आभूषण: स्वयं- 3,00,000, पत्नी- 9,00,000

छत्तीसगढ़: पिछले विस चुनाव में हार के बाद भी बढ़ी बघेल की संपत्ति
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कुल संपत्ति लगभग 34.36 करोड़ रुपये की है। चल संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी उनसे कहीं आगे हैं। उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, पूर्व सीएम के बैंक खातों में जहां 1,30,56,420.27 रुपये जमा हैं, वहीं पत्नी के खातों में 2,79,62,656.44 रुपये हैं। बघेल ने विधानसभा चुनाव के समय नवंबर 2023 में अपने खाते में 56,03,923 रुपये व पत्नी के खाते में 1,38,15,326 रुपये जमा का ब्योरा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 34.36 करोड़ कुल संपत्ति
  • 4.10 करोड़ बैंक में जमा

संपत्ति का ब्योरा रुपये में

  • नकदी: स्वयं- 8,93,973, पत्नी- 2,16,498
  • आभूषण: स्वयं- 6,00,000, पत्नी- 24,00,000
  • वाणिज्यिक: भवन -एक- 23,67,106.50
  • आवासीय भवन- 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed