फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   ECI directs X to take down BJP Karnataka's objectionable post with immediate effect

ECI: ‘कर्नाटक BJP के अकाउंट से तुरंत हटाएं विवादित वीडियो’, चुनाव आयोग का माइक्रोब्लॉगिंग साइट को सख्त निर्देश

Tue, 07 May 2024 07:15 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 07 May 2024 07:15 PM IST
सार

ECI: कर्नाटक भाजपा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विवादित वीडियो साझा किया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा पत्र भेजने के बाद भी वह वीडियो नहीं हटाया गया। अब चुनाव आयोग ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट को तत्काल वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन
ECI directs X to take down BJP Karnataka's objectionable post with immediate effect
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने कर्नाटक भाजपा के खिलाफ सख्त एक्शन लेने को तैयारी की है और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। दरअसल कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अकाउंट से एक विवादित वीडियो साझा किया था। इसके बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा को पत्र लिखकर वह पोस्ट हटाने का निर्देश दिया था। उधर कांग्रेस ने भी इस मामले में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद भी जब कर्नाटक भाजपा ने अपने अकाउंट से वह विवादित पोस्ट नहीं हटाई, तो चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है। अब चुनाव आयोग ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट एक्स को तत्काल प्रभाव से उस विवादित पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई ने चार मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक आपत्तिजनक एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किया था।  इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने पांच मई को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई। कांग्रेस ने कहा कि कर्नाटक भाजपा दंगे भड़काना चाहती है। 
विज्ञापन


इन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा की राज्य इकाई को वह वीडियो हटाने के लिए कहा था। निर्देश देने के बाद भी वह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया गया। इसके बाद इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय और पार्टी के राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed