फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   EC summons Andhra chief secretary, DGP over post-poll violence in state

Election: आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को किया तलब

Wed, 15 May 2024 04:24 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 15 May 2024 04:24 PM IST
सार

Election: आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया है। दोनों अधिकारियों से प्रशासन की विफलता पर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
EC summons Andhra chief secretary, DGP over post-poll violence in state
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद हिंसा के मामले में राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि दोनों अधिकारियों को प्रशासन की विफलता पर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया गया है। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से कहा कि देशभर में अभी आदर्श आचार संहिता लागू है। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि हिंसा की ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन


लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं- चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने इस बात पर जोर दिया है कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। आयोग ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनावों की घोषणा के बाद से मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों से हिंसा को रोकने में प्रशासन की विफलता के कारणों के बारे में व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। 
विज्ञापन


मंगलवार को चुनाव के बाद हुई थी हिंसा 
इसके अलावा अधिकारियों से भविष्य में ऐसी किसी भी घटना से बचने के लिए उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में भी पूछा जाएगा। बता दें कि आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को चुनाव के बाद हिंसा की खबरें सामने आई थी। सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और मुख्य विपक्षी दल तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं ने हिंसा को लेकर एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed