फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   EC chalked out seven-phase polls to assist BJP campaigning says Mamata Banerjee

Election: ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर कटाक्ष, भाजपा की मदद करने का लगाया आरोप; इंडी गठबंधन पर भी साधा निशाना

Sat, 20 Apr 2024 09:00 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 20 Apr 2024 09:00 PM IST
सार

Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने आयोग पर भाजपा की मदद करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने इंडी गठबंधन पर भी कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन
EC chalked out seven-phase polls to assist BJP campaigning says Mamata Banerjee
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के रण में सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारत के चुनाव आयोग पर कटाक्ष किया है। उनका कहना है चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और उनके सहयोगियों को प्रचार में मदद करने के लिए सात चरण के चुनावों की योजना बनाई है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग पर साधा निशाना
ममता बनर्जी ने कहा कि 19 अप्रैल से एक जून तक मदान के दिन निर्धारित किए गए हैं ताकि मोदी और उनके सहयोगी हर चरण से पहले देश भर में विशेष विमानों से यात्रा कर सकें। पश्चिम बंगाल की सीएम ने आगे कहा कि इससे पहले चुनाव मई तक समाप्त हो जाते थे, लेकिन इस साल इसे एक जून तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी सैन्य विमानों पर अलग-अलग जगहों का दौरा कर सकें, जबकि हमें अपने हेलीकॉप्टर और परिवहन की व्यवस्था खुद ही करने के लिए कहा गया है। ममता बनर्जी ने आगे कहा कि लोगों को चिलचिलाती धूप में परेशानी हो रही है लेकिन प्रधानमंत्री को इसकी कोई फिक्र नहीं है क्योंकि वह वीवीआईपी सुविधाओं के साथ आराम से चुनाव प्रचार में लगे हैं। सीएम बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और उनकी पार्टी के नेताओं द्वारा तय की गई लाइन पर चल रहा है।

विज्ञापन

EC chalked out seven-phase polls to assist BJP campaigning says Mamata Banerjee
रैली को संबोधित करती हुईं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

इंडी गठबंधन पर ममता बनर्जी का कटाक्ष
इस दौरान उन्होंने राज्य के मौजूदा कांग्रेस सांसदों पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद किसी भी सांसद ने केंद्र द्वारा मनरेगा फंड जारी करने या पीएम आवास योजना के तहत गरीबों के लिए घर बनाने के संबंध में राज्य का मुद्दा नहीं उठाया। टीएमसी सांसदों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें गिरफ्तार किया गय। बनर्जी ने सीपीआई(एम) और कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में भाजपा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी गैर टीएमसी उम्मीदवार को वोट ना दें। ममता बनर्जी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मैंने ही इंडी गठबंधन का नाम गढ़ा था लेकिन यह गठबंधन पश्चिम बंगाल में मौजूद नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए, यह गठबंधन राज्य के बाहर मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed