फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   congress president mallikarjun kharge said we built this country target pm modi assam cm himanta biswa sarma

Congress: 'ये देश हमने बनाया...', पीएम मोदी के आरोपों पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष, बोले- ये देखकर दुख होता है

Sat, 27 Apr 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 27 Apr 2024 02:29 PM IST
सार

खरगे ने कहा कि 'उनकी बातों से ऐसा लगता है कि देश को आजादी ही 2014 के बाद मिली है, उससे पहले देश आजाद ही नहीं था। दुख की बात ये है कि जिन नेताओं को कांग्रेस पार्टी से पहचान मिली और जिन्हें पार्टी ने नेता बनाया, वो भी यही बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
congress president mallikarjun kharge said we built this country target pm modi assam cm himanta biswa sarma
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के घोषणापत्र में किए वादों पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेर लिया है। जब इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से सवाल किया गया तो खरगे भड़क गए और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। खरगे ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से ऐसा लगता है कि जैसे देश आजाद ही 2014 में हुआ। 
विज्ञापन


खरगे ने मोदी सरकार पर लगाए आरोप
असम के गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'उन्होंने (पीएम मोदी)  अपने चुनावी वादों में से एक को भी पूरा नहीं किया है। इसके बाद भी वे कहते हैं कि मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है। मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहता। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने देश को आजाद कराया। भाजपा ने कभी भी देश की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी। हमने ये देश बनाया...वे राष्ट्रवाद के बारे में काफी कुछ बोलते हैं जैसे उनसे पहले नेहरू ने कुछ नहीं किया। इंदिरा गांधी ने कुछ नहीं किया और लाल बहादुर शास्त्री ने कुछ नहीं किया। मोदी ही सबकुछ है।'
विज्ञापन


खरगे ने कहा कि 'उनकी बातों से ऐसा लगता है कि देश को आजादी ही 2014 के बाद मिली है, उससे पहले देश आजाद ही नहीं था। दुख की बात ये है कि जिन नेताओं को कांग्रेस पार्टी से पहचान मिली और जिन्हें पार्टी ने नेता बनाया, वो भी यही बात कर रहे हैं। अगर कांग्रेस इतनी ही बुरी पार्टी थी तो फिर आपने यहां 30-40 साल क्यों बिताए? मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या हो गया है, लेकिन वे इंदिरा गांधी की भी आलोचना करते हैं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




'पीएम मोदी को पहले हमारा घोषणापत्र पढ़ना चाहिए'
दरअसल पीएम मोदी कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साध रहे हैं और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करने का आरोप लगा रहे हैं। असम के सीएम ने भी कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर कहा कि इससे पाकिस्तान में चुनाव जीता जा सकता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 'पीएम मोदी को पहले हमारा घोषणापत्र पढ़ना चाहिए और उसके बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं।' असम सीएम के बयान पर खरगे ने कहा कि 'उन्हें हमारे स्थानीय नेता जवाब देंगे, मैं राज्यसभा में नेता विपक्ष हूं  और मेरे विरोधी प्रधानमंत्री हैं तो मैं उनसे बात करूंगा।'

खरगे बोले- 'ये पीएम मोदी की आदत है'
ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया पर खरगे ने कहा कि 'यह पीएम मोदी की आदत है, वे ऐसी बातें बोलते हैं। एक वकील और एनजीओ ने याचिका दायर की थी न कि मेरी पार्टी ने।' महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'वहां तीन पार्टियों का गठबंधन है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है। उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में मौका दिया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed