{"_id":"664a0bc04c114a6fe3053557","slug":"congress-lok-sabha-election-candidate-jp-aggarwal-issue-chandni-chowk-manifesto-target-pm-modi-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls: 'विकास के मुद्दे पर जीतेंगे चुनाव', कांग्रेस उम्मीदवार ने पीएम मोदी की भाषा पर उठाए सवाल","category":{"title":"Lok Sabha","title_hn":"लोकसभा","slug":"lok-sabha"}}
LS Polls: 'विकास के मुद्दे पर जीतेंगे चुनाव', कांग्रेस उम्मीदवार ने पीएम मोदी की भाषा पर उठाए सवाल
Sun, 19 May 2024 07:55 PM IST
नितिन गौतम
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 19 May 2024 07:55 PM IST
सार
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चांदनी चौक देश की विरासत को संभालने वाला एक एतिहासिक बाजार है, लेकिन इसे विकसित करते समय इसकी विरासत को सहेजने का कोई प्रयास नहीं किया गया है।
विज्ञापन
चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के चांदनी चौक लोकसभा सीट से प्रत्याशी जेपी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'भाषा' पर सवाल उठाए हैं। जेपी अग्रवाल ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री की भाषा समाज के हर वर्ग को साथ जोड़कर रखने वाली होनी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा समाज में अलगाव पैदा करने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिकता के मुद्दे की तुलना में वे अपने विकास के मुद्दे पर लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।
क्या है चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा
इस चुनाव में उनका सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? अमर उजाला के इस प्रश्न पर कांग्रेस प्रत्याशी जेपी अग्रवाल ने दावा किया कि चांदनी चौक उनकी जन्मस्थली है। उनके लिए दुनिया की किसी भी जगह से ज्यादा महत्व चांदनी चौक का है। वे इसे हिंदुस्तानी विरासत को संभाले हुए आधुनिकता की तरफ बढ़ने वाले बाजार के रूप में विकसित करना चाहते हैं।
चांदनी चौक के लिए 'अपने जेपी का मेनिफेस्टो' जारी करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि चांदनी चौक देश की विरासत को संभालने वाला एक एतिहासिक बाजार है, लेकिन इसे विकसित करते समय इसकी विरासत को सहेजने का कोई प्रयास नहीं किया गया है। चांदनी चौक को अंतरराष्ट्रीय स्तर के बाजार के रूप में विकसित करते समय यहां के हाथ के काम करने वाले कारीगर, रेहड़ी-पटरी पर व्यवसाय करने वालों और विशेष लजीज पकवान बनाने वालों की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस उम्मीदवार ने अपनी चुनावी लड़ाई अपने उस पैतृक आवास से शुरू की है, जहां रहकर उनके पिता आजादी की लड़ाई लड़ा करते थे। उसी आवास से उन्होंने अब तक दस चुनाव लड़े हैं। इस लोकसभा चुनाव को आजादी की दूसरी लड़ाई बताते हुए कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने दावा किया कि वे इस बार बड़े अंतर के साथ जीत हासिल करेंगे।