फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Congress knows it can't win, so its `yuvraj' is threatening that country will be on fire says PM Modi

PM Modi: ‘कांग्रेस जानती है कि चुनाव नहीं जीतेगी, इसलिए आग की धमकी दे रहे युवराज’; पीएम का राहुल पर कटाक्ष

Fri, 19 Apr 2024 09:39 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Apr 2024 09:39 PM IST
सार

PM Modi: महाराष्ट्र के वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस जानती है कि वह चुनाव नहीं जीत सकती। इसलिए पार्टी के युवराज देश में आग लग जाने की धमकी दे रही हैं। 

विज्ञापन
Congress knows it can't win, so its `yuvraj' is threatening that country will be on fire says PM Modi
वर्धा में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

 

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बीच सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के वर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्धा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कि कांग्रेस की संविधान को तार-तार करने और आपातकाल लगाने की मानसिकता नहीं बदली है। उन्होंने यहा भी कहा कि कि कांग्रेस जानती है कि वह मौजूदा लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए उनके युवराज धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपाजीती तो देश में आग लग जाएगी। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महाराष्ट्र का एक-एक वोट विकास के लिए होना चाहिए।

‘कांग्रेस के युवराज धमकी दे रहे कि भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी’
इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज धमकी दे रहे हैं कि अगर भाजपा जीती तो देश में आग लग जाएगी क्योंकि राहुल जानते हैं कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले यह धारणा थी कि भारत में कुछ भी अच्छा नहीं हो सकता और हर जगह निराशा थी। उन्होंने आगे कहा कि अब आत्मविश्वास से भरा हुआ देश मोदी की गारंटी की प्रतीक्षा कर रहा है, जिसमें एक रोडमैप और प्रतिबद्धता है।

विज्ञापन


‘विकास और किसानों के खिलाफ है इंडी गठबंधन’
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन विकास और किसानों के खिलाफ हैं और भाजपा की तरह विपक्ष के पास विकास के लिए कोई दृष्टिकोण नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के के नेता केवल अपशब्द बोलना और अपमान करना जानते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेताओं ने अयोध्या में राम लला की मूर्ति के सूर्य तिलक को भी पाखंड करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से करीब चार करोड़ लोगों को फायदा हुआ। 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग के दायरे में लाया गया और वे अर्थव्यवस्था का हिस्सा बने।  25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया। 11 करोड़ लोगों को पानी का कनेक्शन मिला और सभी गांवों में बिजली पहुंची। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में उनकी सरकार इन सुविधाओं से वंचित लोगों को घर और पानी का कनेक्शन देगी। इसके अलावा 70 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed