फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Congress becoming outdated, losing relevance says Union Minister Rajnath Singh

Election: राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को बताया पुराने ढर्रे पर चलने वाली पार्टी, प्रासंगिकता खोने का भी लगाया आरोप

Fri, 19 Apr 2024 03:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 19 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

Rajnath Singh: केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को पुराने ढर्र पर चलने वाली पार्टी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी भारतीय राजनीति में अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है।

विज्ञापन
Congress becoming outdated, losing relevance says Union Minister Rajnath Singh
राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने से भी नहीं चूक रहे। इस बीच केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस को पुराने ढर्रे पर चलने वाली पार्टी करार देते हुए कहा है कि यह पार्टी भारतीय राजनीति में अपनी प्रासंगिकता खो चुकी है। केंद्रीय मंत्री ने हैदराबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता का सिहांसन हासिल करने के लिए नहीं बल्कि देश को मजबूत बनाने के लिए राजनीति कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डी सुब्बाराव ने अपनी किताब में लिखा था कि यूपीए के शासनकाल में उन पर देश की अर्थव्यस्था की अच्छी तस्वीर दिखाने का दबाव था।
विज्ञापन


तुष्टीकरण की राजनीति करती है कांग्रेस- राजनाथ सिंह
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से पुराने ढर्रे पर चलने वाली पार्टी बन चुकी है और भारतीय राजनीति से अपनी प्रासंगिकता खो रही है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी अब सिर्फ और सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर गई है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा जाति-भेद और धर्म के लिए नहीं बल्कि न्याय और मानवता के लिए राजनीति करती है।
विज्ञापन


‘2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत’
कांग्रेस और बीआरएस को आड़े हाथों लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल द्वारा जनता से किए गए वादे नहीं निभाए गए। उन्होंने कहा कि बीआरएस तेलंगाना के गठन का श्रेय खुद लेती है जबकि इस राज्य को बनाने के लिए यहां के कई लोगों ने बलिदान दिया है। कांग्रेस नेताओं पर चल रहे भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी सरकार के दौरान भाजपा के किसी भी नेता पर ऐसे आरोप नहीं लगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के सात साल बाद भारत विश्व की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना और जल्द ही पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘भाजना ने जनता से किया हुआ हर वादा निभाया’
राम मंदिर, धारा 370, ट्रिपल तलाक का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजना ने जनता से किया हर वादा निभाया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएए के आने के बाद किसी की भी नागरिकता पर खतरा नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के शासनकाल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed