फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Brij Bhushan lok Sabha elections Rejected proposal to contest wife and son BJP Kaiserganj

बृजभूषण खुद चुनाव लड़ने पर अड़े: पत्नी-बेटे को उतारने का प्रस्ताव ठुकराया, अंतिम फैसला करेगा भाजपा नेतृत्व

Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 05 Apr 2024 06:45 AM IST
सार

केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में अंतिम फैसला लेगा। इन 12 में से नौ सीटों पर बीते चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बृजभूषण को खुद की जगह अपने पसंदीदा व्यक्ति को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन
Brij Bhushan lok Sabha elections Rejected proposal to contest wife and son BJP Kaiserganj
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने हिस्से की बची 12 सीटों पर 10 अप्रैल से पहले उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। प्रदेश इकाई ने इन सीटों से संबंधित रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी जगह बेटे या पत्नी को चुनाव लड़ाने संबंधी प्रस्ताव को ठुकरा दिया है और वह खुद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं।

विज्ञापन

अब केंद्रीय नेतृत्व इस संबंध में अंतिम फैसला लेगा। इन 12 में से नौ सीटों पर बीते चुनाव में भाजपा को जीत हासिल हुई थी। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व की ओर से बृजभूषण को खुद की जगह अपने पसंदीदा व्यक्ति को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई थी। कई दौर की बातचीत के बाद भी सिंह कैसरगंज से खुद चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। पार्टी नेतृत्व को आशंका है कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे सिंह के मैदान में उतरने से विपक्ष को पार्टी पर हमला करने के लिए बड़ा हथियार मिल जाएगा। अब राज्य इकाई ने सिंह के अड़े रहने के निर्णय से पार्टी नेतृत्व को अवगत करा दिया है।

विज्ञापन

ज्यादातर सांसदों का टिकट कटना तय
जिन नौ सीटों पर पार्टी को जीत हासिल हुई है, उनमें से ज्यादातर सांसद टिकट से वंचित हो सकते हैं। बलिया के सांसद बीरेंद्र सिंह मस्त की सीट बदली जा सकती है। पार्टी की योजना भदोही सीट पर ओबीसी चेहरा तो गाजीपुर और बलिया में अलग-अलग ब्राह्मण-राजपूत चेहरा उतारने की है। प्रयागराज, कौशांबी, फिरोजाबाद, देवरिया में नए चेहरे को उतारा जाना तय है। रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जा चुकी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि दस अप्रैल से पहले इन सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मंथन कर अंतिम फैसला लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed