फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP wants to impose one history, one language on people says Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: भाजपा पर बरसे राहुल गांधी- वो लोगों पर एक देश, एक भाषा थोपना चाहते हैं; ED-CBI पर भी साधा निशाना

Thu, 18 Apr 2024 03:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 18 Apr 2024 03:48 PM IST
सार

Rahul Gandhi: केरल में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा लोगों पर एक देश, एक भाषा थोपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सीबीआई और ईडी को भी आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन
BJP wants to impose one history, one language on people says Rahul Gandhi
केरल में राहुल गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में सरगर्मी बढ़ रही है। राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राहुल गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सत्तारूढ़ दल देश के लोगों पर एक इतिहास एक, एक देश, एक भाषा थोपना चाहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसी से देश के लोगों को बचाना चाहती है। केरल के कन्नूर में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछा कि आखिर कैसे कोई केरल और तमिलनाडु में आकर यह कह सकता है कि यहां एक भाषा लागू होने वाली है? उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई को हथियार बनाकर देश के माहौल को बदलना चाहती है। 

विज्ञापन


‘एक देश, एक इतिहास, एक भाषा थोपना चाहती है भाजपा’
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ अनेकता में एकता की बात करते हैं। हम अलग अलग भाषाओं, अलग अलग संस्कृति और हमारे लोगों के अलग अलग इतिहास को स्वीकार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा लोगों पर एक देश, एक इतिहास, एक भाषा को थोपना चाहती है। सबसे पहले यह समझने की जरूरत है कि भारत क्या है। उन्होंने सवाल पूछा कि आखिर कैसे कोई केरल, तमिल नाडु और पश्चिम बंगाल के लोगों के बीच जाकर यह कह सकता है कि यहां एक भाषा लागू होने वाली है? राहुल ने कहा कि मलयालम इतनी आसान भाषा नहीं हैं, बल्कि इसके अंदर केरल के लोगों का इतिहास, त्रासदी और खुशियां समाहित हैं। उन्होंने पूछा कि कल केरल की कोई मां कैसे अपने बच्चों को हिंदी या अंग्रेजी में इस महान धरती का इतिहास बताएगी? राहुल गांधी ने जोर दिया कि कांग्रेस इसी से देश के लोगों की रक्षा करना चाहती है।
विज्ञापन


वो देश को नहीं जानते- राहुल गांधी 
इस दौरान राहुल गांधी ने मेज पर रखे फूल उठाकर लोगों को दिखाते हुए कहा कि हमारा देश कुछ ऐसा ही है, जिसका हर रंग अलग है। अगर मैं कहूं कि इसमें सिर्फ सफेद फूल रहने चाहिए और पत्तियां बिल्कुल नहीं रहनी चाहिए, तो कैसा लगेगा? उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश के साथ कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं और इसका मतलब यह है कि वे देश को नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत कभी बदल नहीं सकता- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तमिलनाडु आकर कहा कि उन्हें डोसा पसंद है। उन्होंने कहा कि डोसा मुझे भी पसंद है लेकिन राज्य के बारे में भी सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत कभी बदल नहीं सकता और इसमें प्रधानमंत्री समय बर्बाद कर रहे हैं। राहुल ने आरोप लगाया पीएम मोदी देश का माहौल बदलकर अशांति पैदा करना चाहते हैं और लोगों को दुख देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed