फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP focus on 72 seats which were second in the last election lok sabha Election

Election: भाजपा को तोड़ना होगा दक्षिण का तिलिस्म, पिछले चुनाव में दूसरे स्थान वाली 72 सीटों पर BJP का फोकस

Mon, 18 Mar 2024 07:40 AM IST
जलज मिश्रा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:40 AM IST
सार

यूपी में भाजपा 16 सीटों पर दूसरे स्थान पर थी। इनमें कांग्रेस ने एक, बसपा ने दस और सपा ने पांच सीटें जीती थीं। बाद में आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी ने बाजी मार ली थी। इस बार पार्टी इन 16 सीटों को हासिल करने पर जोर लगा रही है।

विज्ञापन
BJP focus on 72 seats which were second in the last election lok sabha Election
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत की हैट्रिक के साथ बड़े विस्तार का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए के लिए चार सौ पार, तो अपनी पार्टी के लिए 370 सीटें जीतने का नारा दिया है। हालांकि, इन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए भाजपा को हिंदी पट्टी में पुराना प्रदर्शन बरकरार रखते हुए कांग्रेस ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय दलों के दबदबे में सेंध लगाने के साथ दक्षिण भारत के तिलिस्म को तोड़ना होगा।

विज्ञापन

विस्तार के लिए भाजपा की निगाहें उन 133 सीटों पर है, जहां बीते चुनाव में पार्टी जीत हासिल करने में नाकाम रही थी। इनमें भी खास जोर उन 72 और 31 सीटों पर है, जहां पार्टी दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी। पार्टी ने इन सीटों के लिए खास रणनीति बनाई है। हालांकि तथ्य यह है कि इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी को क्षेत्रीय दलों की दीवार लांघनी होगी।

विज्ञापन

विस्तार के लिए भाजपा की निगाहें पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर हैं, जहां पार्टी ने बीते चुनाव में चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था। बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या दो से 18, तो ओडिशा में एक से आठ पहुंच गई थी। दूसरे स्थान वाली 33 सीटें भी इन्हीं दो राज्यों से है। पार्टी ने बीते पांच साल में यहां संगठन को मजबूत करने, मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं के लगातार दौरे के जरिये अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान का गणित

  • 72 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी भाजपा पिछले चुनाव में, इन्हीं सीटों पर जीतना बड़ी चुनौती
  • 15 सीटों पर कांग्रेस की, 22 पर तृणमूल ने दी पटखनी
  • 15 पर सपा-बसपा, 11 पर बीजद, 5 पर अन्ना द्रमुक

31 सीटें ऐसी जहां तीसरे स्थान पर रही भाजपा, इनमें 23 सीटें केरल व तेलंगाना की।

पांचवें, छठे और सातवें स्थान वाली 23 सीटें...20 सीटें अकेले आंध्रप्रदेश की।

यूपी से बड़ी उम्मीद
यूपी में भाजपा 16 सीटों पर दूसरे स्थान पर थी। इनमें कांग्रेस ने एक, बसपा ने दस और सपा ने पांच सीटें जीती थीं। बाद में आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव में पार्टी ने बाजी मार ली थी। इस बार पार्टी इन 16 सीटों को हासिल करने पर जोर लगा रही है।

दक्षिण में भी टीडीपी-जनसेना से गठबंधन
पार्टी ने आंध्रप्रदेश में मुख्य विपक्षी दल टीडीपी और जनसेना से गठबंधन किया है। पार्टी ने केरल में पांच, तमिलनाडु में चार सीटें चिह्नित की हंै, जहां बीते चुनाव में उसे एक लाख से तीन लाख तक वोट मिले थे। पार्टी की तेलंगाना की उन नौ सीटों पर भी निगाह है, जहां बीते चुनाव में पार्टी तीसरे स्थान पर रही थी।

कहां विस्तार और कहां हुआ घाटा
2014 के चुनाव के मुकाबले बीते चुनाव में पार्टी को प. बंगाल में 16, कर्नाटक में 8, ओडिशा में 7, हरियाणा और तेलंगाना में 3-3 सीटों का लाभ हुआ था। इसके उलट उसे यूपी में 9, बिहार में 5 और आंध्र प्रदेश में दो सीटों का नुकसान हुआ था।

स्ट्राइक रेट के साथ मत प्रतिशत में बढ़ोतरी
बीते चुनाव में भाजपा 2014 के मुकाबले आठ सीटें ज्यादा 436 सीटों पर लड़ी और उसे 21 सीटों का लाभ हुआ। इस दौरान पार्टी के मतप्रतिशत में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। पार्टी की रणनीति मत प्रतिशत में और बढ़ोतरी कर विस्तार की संभावना को बढ़ाने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed