फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP finalised another 150 candidates list in eight states including Haryana, Himachal Lok Sabha Election 2024

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने तय किए 150 और नाम, 10 मार्च को दूसरी सूची संभव, हरियाणा समेत आठ राज्यों पर हुई चर्चा

Fri, 08 Mar 2024 05:38 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 08 Mar 2024 05:38 AM IST
सार

दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और दिल्ली की बची क्रमश: दो-दो, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। 
 

विज्ञापन
BJP finalised another 150 candidates list in eight states including Haryana, Himachal Lok Sabha Election 2024
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक रविवार को होगी। पार्टी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रही है। पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम  तय कर लिए गए हैं। सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक होगी।

विज्ञापन


एक-एक सीट पर चर्चा के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बुधवार से ही राज्यों के कोरग्रुप के साथ बैठक कर रहा है। अब तक राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा के कोर ग्रुप के साथ बैठक हो चुकी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में 150 सीटों पर नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


यूपी के कुछ प्रत्याशियों की भी होगी घोषणा
दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और दिल्ली की बची क्रमश: दो-दो, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रायबरेली सीट पर बाद में घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिहार में फंसा पेच
सूत्रों ने बताया कि बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति न बन पाने के कारण बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक टाल दी गई। असल में भाजपा यहां पर खुद कम से कम 17 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि जदयू को अधिकतम 13, उपेंद्र कुशवाहा को दो, जीतन राम मांझी को एक सीट देना चाहती है। लोजपा को पार्टी पांच से अधिक सीटें नहीं देना चाहती। मुश्किल यह है कि लोजपा के दोनों धड़े पहले की तरह छह-छह सीटों पर अपने दावे जता रहे हैं। इसके अलावा भाजपा और जदयू में कुछ सीटों की अदला-बदली भी होनी है।

महाराष्ट्र में सीटें चिहि्नत करने का काम शुरू
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में कमोबेश सहमति बनने के बाद सीटें चिहि्नत करने का सिलसिला शुरू हुआ है। यहां शिवसेना शिंदे गुट को 10 और एनसीपी अजीत गुट को पांच सीटें देने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed