BJP Candidates List: जानें भाजपा ने कैसे तैयार की लोकसभा उम्मीदवारों की सूची? सुबह चार बजे तक चली थी बैठक
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अगले कुछ दिनों में चुनाव आयोग कभी भी लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा ने लोकसभा उम्मीदवारों को लेकर गुरुवार को मैराथन बैठक की। इसके बाद से ही यह उम्मीद लगाई जा रही है कि भाजपा अगले एक या दो दिन में अपनी पहली सूची जारी कर सकती है।
इसी बीच भाजपा की पहली सूची में कौन उम्मीदवार होगा, कौन नहीं। इसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी की पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा उम्मीदवारों का नाम होगा। इसमें कई नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा कई हैवीवेट चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा जाएगा। पहली सूची में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं के नाम होंगे।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि भाजपा ने उम्मीदवारों का नाम तय करने से पहले पूरा होमवर्क किया है। इसमें भाजपा ने पहले मौजूदा सांसदों के क्षेत्र में न केवल सर्वे कराया, बल्कि अलग-अलग नेताओं को उन संसदीय क्षेत्रों में भेज कर रिपोर्ट भी ली। इसके अलावा नमो एप के जरिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं से सांसदों के बारे में जानकारी ली। वहीं नमो एप पर सांसदों के किए गए कार्यों को देखा। इनमें जनता के बीच उनकी छवि, किए गए विकास के कामों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनकी छवि भी शामिल है। इसके अलावा नमो एप पर सांसदों द्वारा अपलोड किए कार्यों का भी विश्लेषण किया।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने एक-एक लोकसभा सीट पर तीन से चार नामों का पैनल तैयार किया है। जातिगत समीकरण को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई है। पहले इन नामों को प्रदेश की कोर टीम के सामने रखा गया। इसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों पर चर्चा के बाद उम्मीदवारों का नाम फाइनल किया गया है।