फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP bhadohi seat candidate vinod kumar bind for lok sabha election

BJP: भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट पर उम्मीदवार का किया एलान, यहां टीएमसी से है मुकाबला

Thu, 11 Apr 2024 01:35 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Apr 2024 01:35 PM IST
सार

भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। वहीं पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं।

विज्ञापन
BJP bhadohi seat candidate vinod kumar bind for lok sabha election
भदोही से बिंद का मुकाबला ललितेशपति त्रिपाठी से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की भदोही सीट से अपने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा ने भदोही से डॉ. विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया है। बिंद अभी मिर्जापुर जिले की मझवां विधानसभा सीट से निषाद पार्टी के विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने उन्हें भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। बिंद मझवां सीट से टिकट मांग रहे थे, लेकिन ज्ञानपुर से टिकट मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और निषाद पार्टी के टिकट पर मझवां से उम्मीदवार बन गए। 
विज्ञापन


विनोद कुमार बिंद का टीएमसी के ललितेशपति त्रिपाठी से होगा मुकाबला
चंदौली के रहने वाले बिंद को अब भाजपा ने भदोही से टिकट दिया है। डॉ. विनोद कुमार बिंद चंदौली जिले के धानापुर के रहने वाले हैं। वह पेशे से चिकित्सक हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में इनका अस्पताल भी संचालित होता है। भदोही में बिंद का मुकाबला टीएमसी के टिकट पर लड़ रहे ललितेशपति त्रिपाठी से होगा। ललितेश सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। सपा ने ये सीट टीएमसी को दी है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के प्रपौत्र ललितेशपति त्रिपाठी कांग्रेस के टिकट पर मिर्जापुर की मड़िहान सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा राज्य की 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। कैसरगंज, रायबरेली, देवरिया और फिरोजाबाद सीटों पर अभी उम्मीदवार घोषित होना बाकी है। वहीं पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को दे रखी हैं। कैसरगंज में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के टिकट पर संशय बरकररार है। हालांकि बृजभूषण अपना प्रचार शुरू कर चुके हैं।
विज्ञापन

 


बुधवार को भाजपा ने यूपी की सात सीटों पर किया था उम्मीदवारों का एलान
इससे पहले बुधवार को भाजपा ने नौ उम्मीदवारों की दसवीं सूची जारी की थी। इनमें सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश की सीटों के थे। दसवीं सूची में जिन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया गया, उनमें मैनपुरी, कौशांबी, फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, मछलीशहर, गाजीपुर शामिल हैं। भाजपा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बलिया से पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कौशांबी से पार्टी ने विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed