फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP and NDA are 2-0 ahead after the conclusion of the second phase of polling says PM Modi

LS Polls: महाराष्ट्र में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- याकूब मेमन की कब्र संवारने वालों से क्या उम्मीद करें?

Sat, 27 Apr 2024 06:35 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्हापुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 27 Apr 2024 06:35 PM IST
सार

LS Polls: पीएम मोदी ने कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते विपक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आतंकी याकूब मेमन की कब्र संवारने वालों से राज्य के विकास की उम्मीद करना बेमानी है।

विज्ञापन
BJP and NDA are 2-0 ahead after the conclusion of the second phase of polling says PM Modi
कोल्हापुर में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बीच अलग अलग पार्टियों के स्टार प्रचारक लगातार जनसभाएं कर रहे हैं और विरोधियों पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी ने एक बार फिर से विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोल्हापुर महाराष्ट्र का फुटबॉल केंद्र है और अगर मैं फुटबॉल की भाषा में बोलूं तो लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के बाद भाजपा 2-0 से आगे हैं।

विज्ञापन


याकूब मेमन की कब्र संवारने वालों से क्या उम्मीद करें?
पीएम मोदी ने इस दौरान शिवसेना पर निशाना साधते हुए कहा कि याकूब मेमन की कब्र को संवारने वाले लोगों से आप महाराष्ट्र के विकास की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। 

विज्ञापन

‘कश्मीर में अनुच्छेद- 370 बहाल करना है कांग्रेस का एजेंडा’
पीएम मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस को एहसास हो चुका है कि वे एनडीए के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड का मुकाबला नहीं कर सकते। इसलिए उन्होंने अपनी रणनीति बदल दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्र-विरोधी एजेंडे और तुष्टिकरण का उपयोग किया जा रहा है और अब उनका एजेंडा यह है कि वे कश्मीर में अनुच्छेद 370 बहाल करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


‘विपक्ष का फॉर्मूला- एक साल, एक पीएम’
प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष ने एक साल, एक पीएम का फॉर्मूला तैयार किया है। अगर विपक्ष को पांच साल का मौका मिला तो उनके पांच अलग-अलग पीएम होंगे। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कर्नाटक और तमिलनाडु में कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता दक्षिण भारत को विभाजित कर अलग देश की मांग कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि इसे कभी स्वीकार करेगी?

पीएम मोदी ने डीएमके पर भी साधा निशाना
पीएम मोदी ने डीएमके को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की बेहद खास डीएमके पार्टी के नेता सनातन धर्म को गाली दे रही है और कह रहे हैं कि सनातन डेंगू और मलेरिया है। पीएम ने कहा कि इंडी गठबंधन द्वारा ऐसे नेताओं को महाराष्ट्र में आमंत्रित किया जाता है। इससे साफ है कि इंडी गठबंधन में सतानत को खत्म करने की बात करने वाले नेताओं का सम्मान होता है।

भारत में आयोजित करवाएंगे ओलंपिक- पीएम मोदी 
महाराष्ट्र के बाद पीएम मोदी ने गोवा में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गोवा फुटबॉल की भूमि है और यहां कौन नहीं चाहेगा कि ओलंपिक भारत में आयोजित हो? प्रधानमंत्री ने गोवा के खेल प्रेमियों को गारंटी देते हुए कहा कि मैं भारत में ओलंपिक के आयोजन का आपका सपना पूरा करूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम के युग में मछुआरे थे। लेकिन देश की आजादी के बाद, कांग्रेस ने मछुआरों को कभी याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मत्स्य पालन विभाग के लिए मंत्रालय बनाया और मछुआरों को किसान क्रेडिट कार्ड दिया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वोटबैंक और तुष्टिकरण के खतरनाक खेल में जुटी है और धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहती है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed