फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   BJP accuses Rahul of making false claim about rise in poverty, files complaint with EC

Election: भाजपा का राहुल पर देश में गरीबी को लेकर झूठा दावा करने का आरोप, चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग

Mon, 22 Apr 2024 11:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 22 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

Election: भाजपा ने राहुल गांधी पर देश में गरीबी बढ़ने का झूठा दावा करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
BJP accuses Rahul of making false claim about rise in poverty, files complaint with EC
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने राहुल गांधी पर देश में गरीबी बढ़ने का झूठा दावा करने का आरोप लगाया है और चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सत्तारूढ दल ने आयोग में शिकायत दर्ज करते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव के समय देश का माहौल खराब करने के लिए भाषा और क्षेत्र के आधार पर उत्तर-दक्षिण के विभाजन की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत 
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी समेत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से संपर्क किया। इस दोरान प्रतिनिधिमंडल ने राहुल गांधी पर लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा के खिलाफ गलत प्रचार करने का आरोप लगाया। चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने के बाद भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा यह झूठा अभियान चलाया जा रहा है कि देश में 20 करोड़ से अधिक लोग गरीब हो गए हैं, जबकि उनके पास अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि देश में मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। भाजपा नेता ने आगे कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


राहुल ने देश के विभाजन की साजिश रची- भाजपा
भाजपा महासचिव तरुण चुग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भाषा और क्षेत्र के आधार पर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन पैदा करने की साजिश रची है। भाजपा द्वारा इस संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है। पार्टी ने चुनाव आयोग को बताया कि कांग्रेस नेता देश में झूठ फैलाने, साजिश रचने और भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुघ ने जोर देकर कहा कि भाजपा सभी भाषाओं का सम्मान करती है और उसे तमिल भाषा पर गर्व है। हमारे घोषणापत्र में तमिल भाषा को बढ़ावा देने को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई है लेकिन राहुल गांधी की हरकतें घृणित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग में एक लिखित शिकायत दर्ज की है और उनके भाषणों के लिंक भी आयोग को दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed