फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   arunachal pradesh lok sabha assembly election voters in large numbers cast votes amid rain

Election: भारी बारिश के बीच अरुणाचल के मतदाताओं में भारी उत्साह, रिजिजू-खांडू ने पैतृक गांवों में डाला वोट

Fri, 19 Apr 2024 01:25 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:25 PM IST
सार

अरुणाचल प्रदेश में आठवीं राज्य विधानसभा और 18वीं लोकसभा के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान हो रहा है। पेमा खांडू ने कहा, 'मैं सभी पात्र मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।'

विज्ञापन
arunachal pradesh lok sabha assembly election voters in large numbers cast votes amid rain
अरुणाचल में पोलिंग बूथ के बाहर लगी लोगों की लाइन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार सुबह से ही हो रही बारिश के बीच मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर कतारें देखी गईं। इस बीच, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को अपने पैतृक गांवों में वोट डाला, क्योंकि दो लोकसभा सीटों और 50 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है। 
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश की 10 सीटों पर निर्विरोध चुने गए नेता
उप मुख्यमंत्री चाउना मीन ने भी चौखम विधानसभा क्षेत्र में अपने गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रिजिजू ने नव निर्मित बिचोम जिले के अपने गांव नफरा में अपना वोट डाला, जबकि खांडू ने तवांग जिले के मुक्तो निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उल्लेखनीय है कि खांडू और मीन उन दस भाजपा उम्मीदवारों में से हैं जो 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए निर्विरोध चुने गए हैं।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में आठवीं राज्य विधानसभा और 18वीं लोकसभा के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए आज मतदान हो रहा है। पेमा खांडू ने कहा, 'मैं सभी पात्र मतदाताओं से बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।' मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'आइए हम लोकतंत्र को समृद्ध करने के लिए इस जीवंत उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें। मैं युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से भी चुनाव में भाग लेने का आह्वान करता हूं।' वोट डालने के बाद मीन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीर पोस्ट की और सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-मुख्यमंत्री ने की लोगों से वोट की अपील
उपमुख्यमंत्री ने आज सुबह अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र, चौखाम में अपना वोट डाला। सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'मैं प्रत्येक पात्र मतदाता से अपील करता हूं कि वे आगे आएं और अपने वयस्क मताधिकार का प्रयोग करें और 8वीं राज्य विधानसभा और 18वीं लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए जीवंत लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। मैं सभी नए मतदाताओं से भी चुनाव में भाग लेने का अनुरोध करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed