फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Anurag Thakur slammed Congress on the issue of reservation and amendment in the Constitution

Interview: 'बहुसंख्यक आबादी घटने' वाली रिपोर्ट पर बोले अनुराग ठाकुर- बेखौफ रहें अल्पसंख्यक; विपक्ष पर बरसे

Sat, 11 May 2024 03:40 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 11 May 2024 03:40 PM IST
सार

Interview: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि देश में अल्पसंख्यकों को चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यहा भी कहा कि विपक्ष द्वारा सविंधान बदलने के नाम पर अफवाह फैलाई जा रही है।

विज्ञापन
Anurag Thakur slammed Congress on the issue of reservation and amendment in the Constitution
अनुराग ठाकुर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

 

विज्ञापन

देशभर में प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की रिपोर्ट को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। इस रिपोर्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि देश में अल्पसंख्यकों को चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है। 

अल्पसंख्यकों को चिंता करने की जरूरत नहीं- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस देश में अल्पसंख्यक खुद को असुरक्षित कैसे महसूस कर सकते हैं? वह भी तब जब, उनकी आबादी में 43.15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और वे भी सरकार की योजनाओं का लाभ समान रूप से पा रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अल्पसंख्यक स्पष्ट रूप से संपन्न हैं और उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि जनसंख्या नियंत्रण पर नीति में बदलाव की जरूरत है? इसके जवाब में ठाकुर ने कहा कि नई सरकार इस मुद्दे पर चर्चा करेगी और उसके बाद फैसला लेगी। बता दें कि ईएसी-पीएम के एक अध्ययन से पता चला है कि 1950 से 2015 के बीच भारत में बहुसंख्यक धर्म (हिंदुओं) की आबादी में 7.8 फीसदी की गिरावट आई है। 

विज्ञापन


‘वोट बैंक की राजनीति नहीं करती भाजपा’
केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘भाजपा वोट बैंक की राजनीति नहीं करती। हमने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्त कराया, उन्हें पक्के घर, शौचालय और मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर के अलावा मुफ्त चिकित्सा उपचार भी उपलब्ध कराया। हमारी योजनाओं से अल्पसंख्यकों भी लाभ हुआ है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण पर विपक्ष को घेरा
ठाकुर ने कांग्रेस पर लोगों को धन को लूटकर अल्पसंख्यकों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण को कम किया और अल्पसंख्यकों को फायदा पहुंचाने का काम किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा ‘इसके बाद भी कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगा रही है और कह रही है कि अल्पसंख्यकों को मिलने वाला आरक्षण कम नहीं होने देगी।’ उन्होंने पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को छीनकर किसी धर्म विशेष को फायदा नहीं पहुंचाएंगे। 


‘संविधान बदलने को लेकर अफवाह फैला रही कांग्रेस’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार संविधान में संशोधन किए और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में संविधान में कोई बदलाव नहीं किया गया और कांग्रेस इस बारे में अफवाह फैला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed