फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Angry Rajputs protest against BJP, what will be impact on Lok Sabha elections

Rajput Mahapanchayat: राजपूतों की नाराजगी से बढ़ रही सियासी तपिश! भाजपा के खिलाफ फूंका बिगुल

Sun, 21 Apr 2024 05:11 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 21 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

चुनाव के नजदीक आते ही राजपूत संगठनों से ताल्लुक रखने वालों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय राजपूत महासभा के विक्रम सिंह राजपूत कहते हैं कि उनके पूर्वजों का अपमान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Angry Rajputs protest against BJP, what will be impact on Lok Sabha elections
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा के चुनावों में राजपूतों की नाराजगी का मामला सियासत को गरमा रहा है। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा से लेकर बिहार और आसपास के अन्य राज्यों में भी राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले लोग सियासी तपिश बढ़ा रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मतदान से पहले एक बार फिर राजपूतों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपना विरोध दर्ज किया है।
विज्ञापन


चुनाव के नजदीक आते ही राजपूत संगठनों से ताल्लुक रखने वालों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है। अखिल भारतीय राजपूत महासभा के विक्रम सिंह राजपूत कहते हैं कि उनके पूर्वजों का अपमान किया जा रहा है। उनका आरोप है कि राजपूत सम्राट मिहिर भोज प्रतिहार को गुज्जर बताकर अलग-अलग जगह पर बोर्ड लगवाए गए और जब इसका राजपूत समाज के युवकों ने विरोध किया, तो उनके ऊपर कारवाई की गई। राजपूत समाज से जुड़े संगठनों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में सिर्फ मिहिरभोज ही नहीं, बल्कि पृथ्वीराज चौहान, अनंगपाल तोमर के इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें गुज्जर बताया गया। 
विज्ञापन

 
राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोम कहते हैं कि जिस तरह से बीते कुछ वर्षों में उनके समाज के साथ अन्याय हो रहा है, उसे लेकर उनके समाज के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम कोशिशें के बाद भी उनके समाज को न तो न्याय मिल पा रहा है और न उनकी आवाज को सही जगह तक पहुंचाया जा रहा है। अखिल भारतीय राजपूत महासभा के विक्रम सिंह राजपूत कहते हैं कि उत्तर प्रदेश से नहीं बल्कि हरियाणा और राजस्थान, समेत मध्यप्रदेश में भी उनके समाज से ताल्लुक रखने वाले उनके पूर्वजों का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के ठाकुर चौबीसी के गांव खेड़ा में मंगलवार को क्षत्रिय स्वाभिमान महापंचायत का आयोजन में हुआ। इस दौरान राजपूत समाज की महापंचायत में मौजूद ठाकुर पूरन सिंह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने 36 बिरादरियों का अपमान किया है। राजपूत समाज की महापंचायत में किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि राजपूतों ने जंग छेड़ दी है। आज 36 बिरादरियों ने भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ क्रांति का आगाज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed