फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Amit Shah said Congress is losing that is why it is boycotting the exit polls

Lok Sabha Elections: शाह बोले- हार रही कांग्रेस, इसलिए कर रही एग्जिट पोल का बहिष्कार

Sat, 01 Jun 2024 06:37 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 01 Jun 2024 06:37 AM IST
सार

Lok Sabha Elections: अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे चुनाव में प्रचार किया कि विपक्षी गठबंधन का बहुमत आने जा रहा है, लेकिन अब उनको भी स्थिति मालूम है कि कल के चुनाव के बाद आने वाले एग्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है।

विज्ञापन
Amit Shah said Congress is losing that is why it is boycotting the exit polls
अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के एग्जिट पोल का बहिष्कार करने के निर्णय पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि ये कोई नई बात नहीं है कि कांग्रेस एग्जिट पोल पर चर्चा का बहिष्कार कर रही है। काफी समय से कांग्रेस पार्टी अपनी हार मान चुकी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'कांग्रेस ने पूरे चुनाव में प्रचार किया कि विपक्षी गठबंधन का बहुमत आने जा रहा है, लेकिन अब उनको भी स्थिति मालूम है कि कल के चुनाव के बाद आने वाले एग्जिट पोल में इनकी प्रचंड हार होने वाली है। किस मुंह से कांग्रेस मीडिया का सामना करेगी, इस डर से एग्जिट पोल को नकार रही है।' 
विज्ञापन


शाह ने कहा कि जब से राहुल गांधी कांग्रेस की मुख्य व्यवस्था में आए हैं, तब से कांग्रेस पार्टी ‘डिनायल मोड’ में जी रही है। सुप्रीम कोर्ट से कोई अनुकूल फैसला नहीं आता है, तो न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर देना, चुनाव आयोग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर देना, ईवीएम पर सवाल खड़े कर देना, संसद में बहस करने की जगह संसद को छोड़कर भाग जाना, सांविधानिक पदों की अवहेलना करना, इनकी मिमिक्री करना और एजेंसियों पर भी सवाल खड़ा करना।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को कहना चाहता हूं कि शुतुरमुर्ग वृत्ति से कभी किसी का फायदा नहीं हो होता है। डटकर हार का सामना करना चाहिए, आत्मचिंतन करना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।


एग्जिट पोल की बहस में भाग नहीं लेगी कांग्रेस: पवन खेड़ा
इससे पहले कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को एलान करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी टीवी पर एग्जिट पोल की बहस में हिस्सा नहीं लेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस परिणाम से पहले अटकलों में शामिल नहीं होना चाहती। खेड़ा ने कहा, मतदाताओं ने अपना मत दे दिया है और मतदान के परिणाम मशीनों में बंद हो चुके हैं। चार जून को नतीजे सबके सामने होंगे। कांग्रेस की नजरों में नतीजे घोषित होने से पहले किसी भी तरह के सार्वजनिक अनुमान लगाकर घमासान में भाग लेकर टीआरपी के खेल का कोई औचित्य नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा, किसी भी बहस का मकसद दर्शकों का ज्ञानवर्धन करना होता है। कांग्रेस चार जून से बहसों में फिर से भाग लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed