फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Amar ujala Exclusive Store know about Mira Borthakur congress guwahati candidate

Mira Borthakur: कभी भाजपा की प्रवक्ता थीं अब कांग्रेस ने गुवाहाटी में उतरीं, बिजुली मेधी को देंगी चुनौती

Thu, 25 Apr 2024 06:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 25 Apr 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
सार
असम में धुबरी, दरांग-उदलगुरी और काजीरंगा लोकसभा क्षेत्रों के बाद चौथी सबसे ज्यादा मतदाताओं वाली इस सीट पर कड़ा मुकाबला होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पहली बार सांसदी लड़ रहीं महिला उम्मीदवारों को उतारा है।
loader
Amar ujala Exclusive Store know about Mira Borthakur congress guwahati candidate
मीरा बारठाकुर - फोटो : Twitter/@borthakur_mira

विस्तार

कांग्रेस ने गुवाहाटी लोकसभा सीट पर भाजपा से आईं मीरा बारठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। मीरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण 2018 में भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाया था। मीरा ने उसके बाद कांग्रेस का हाथ थामा और सियासी सफर की गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। 2019 लोकसभा में भाजपा की क्वीन ओजा ने कांग्रेस की बोबीता सरमा को हराकर जीत दर्ज की थी।



गुवाहाटी सीट पर छह बार कांग्रेस जीती है और चार बार भाजपा। ऐसे में मीरा के सामने कांग्रेस की जीत की बढ़त को बरकरार रखने की चुनौती है और उनका मुकाबला कभी भाजपा में साथी रहीं बिजुली कालिता मेधी से है। कांग्रेस में आने के बाद मीरा बारठाकुर ने 2021 में विधानसभा चुनाव गुवाहाटी पश्चिम सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। मीरा असम महिला कांग्रेस की भी अध्यक्ष हैं। घोरमोरा बेलटोला की रहने वाली मीरा बारठाकुर ने 1994 में नॉगोंग कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी की। वह भाजपा में प्रवक्ता रह चुकी हैं। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह खुद को धार्मिक ध्रुवीकरण के खिलाफ बताती हैं। मीरा केंद्र के लाए नागरिकता संशोधन कानून का भी विरोध करती हैं और दो टूक कहती हैं कि लोकसभा चुनाव में असम की जनता सीएए के खिलाफ वोट करेगी। गुवाहाटी में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

राज्य की चौथी सर्वाधिक मतदाताओं वाली सीट पर होगा कड़ा मुकाबला 
असम में धुबरी, दरांग-उदलगुरी और काजीरंगा लोकसभा क्षेत्रों के बाद चौथी सबसे ज्यादा मतदाताओं वाली इस सीट पर कड़ा मुकाबला होगा। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने पहली बार सांसदी लड़ रहीं महिला उम्मीदवारों को उतारा है। दोनों प्रत्याशी इसे सौभाग्य मानते हैं कि वे दिग्गजों के प्रतिनिधित्व वाली सीट से संसद जाने की होड़ में हैं।

ये दिग्गज कर चुके गुवाहाटी का प्रतिनिधित्व 
संसद में गुवाहाटी का प्रतिनिधित्व रोहिणी कुमार चौधरी जैसे दिग्गज कर चुके हैं। रोहिणी संविधान सभा के सदस्य भी थे और 1952 में गुवाहाटी से सांसद बने थे। उनके अलावा पूर्वोत्तर के सबसे बड़े साहित्यकार और समाजवादी हेम बरुआ और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री दिनेश गोस्वामी जैसे दिग्गज गुवाहाटी से सांसद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed