फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Amar Ujala Exclusive know about Saira Shah Haleem CPM Candidate lok sabha Election

Saira Shah Haleem: सीएए विरोधी, लेफ्ट की इमेज राइट करने कोलकाता दक्षिण से सीपीएम उतरीं, माला रॉय से मुकाबला

Mon, 18 Mar 2024 07:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 18 Mar 2024 07:51 AM IST
सार

सायरा शाह का घर दक्षिण कोलकाता में ही है। यहीं पति का क्लीनिक भी है। सीपीएम के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उनकी एक प्रेरक और जुझारू नेता की पहचान है, जो बिना बुलाए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी होती हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive know about Saira Shah Haleem CPM Candidate lok sabha Election
साइरा शाह हलीम - फोटो : Social News

विस्तार

माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने बंगाल में कोलकाता दक्षिण से सायरा शाह हलीम को उम्मीदवार बनाया है। कभी वामपंथी दलों का गढ़ रहे बंगाल में अब सीपीआई-सीपीएम जैसे दल अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस संघर्ष में वामपंथी दलों के लिए सायरा हलीम उम्मीद की किरण नजर आती हैं। 2022 में टीएमसी के विधायक सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हलीम ने तृणमूल के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो को कड़ी टक्कर दी थी। हलीम चुनाव हार तो गईं, मगर सुप्रियो की जीत से ज्यादा उनकी हार की चर्चा रही, क्योंकि लंबे अर्से बाद सीपीएम के किसी नेता को बंगाल में खुलकर लोगों का समर्थन मिला।

विज्ञापन

सायरा का मानना है कि लोग वामपंथ से नहीं, बल्कि पुराने चेहरे देखकर थक गए हैं। नए चेहरे देखना चाहते हैं। साथ ही उनका मानना है कि कट्टरपंथी विचारधारा वाले वामपंथी नेताओं को अब मैले-कुचैले कपड़े और घिसे-पिटे तरीके से जीवन जीना छोड़ना चाहिए। लेफ्ट के नेताओं को अपनी इमेज को राइट (सही) करना होगा। लोग अच्छे साफ-सुथरे कपड़े पहनने को गलत नहीं समझते। अपनी बात हमेशा चीख-चिल्लाकर रखना जरूरी नहीं होता, सौम्यता के साथ तार्किक बातों को लोग सुनते हैं।

विज्ञापन

44 वर्षीय सायरा मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं। उनके पिता जमीरुद्दीन शाह रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रह चुके हैं। उनके पति डॉ. फौद हलीम बंगाल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हाशिम अब्दुल हलीम के बेटे हैं और सीपीएम के स्थापित नेता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता, पति के साये से अलग बनाई पहचान
सायरा का कहना है कि वह पिता, पति या परिवार की पहचान और उनके काम के आधार पर नहीं, स्वतंत्र लेखक, टिप्पणीकार, सीपीएम की नेता और एनआरसी-सीएए विरोधी कार्यकर्ता के तौर पर चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने बंगाल व दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अभियान चलाया है। धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों, हिजाब प्रतिबंध के मुद्दे और एलजीबीटीक्यू प्लस समुदाय के अधिकारों की हिमायती हैं। टीवी बहस, पत्र-पत्रिकाओं, डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर इन मुद्दों को उठाती हैं।

टिकट मिलने से पहले ही शुरू किया प्रचार
सायरा शाह का घर दक्षिण कोलकाता में ही है। यहीं पति का क्लीनिक भी है। सीपीएम के स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उनकी एक प्रेरक और जुझारू नेता की पहचान है, जो बिना बुलाए पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी होती हैं। पार्टी की तरफ से अपने नाम की घोषणा होने से पहले ही उन्होंने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया और घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं।  उनका मुकाबला तृणमूल की माला रॉय से है।

पॉडकास्टर को साक्षात्कार
हाल में विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल और राजीव चंद्रशेखर जैसे भाजपा नेताओं ने पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया को साक्षात्कार दिया है। इनके यूट्यूब पर 70 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पॉडकास्टर कर्ली टेल्स के कामिया जानी के साथ बातचीत की थी।

डिजिटल-फर्स्ट की रणनीति
पॉलिटिक एडवाइजर के संस्थापक व आम आदमी पार्टी के आईटी सेल के पूर्व प्रमुख अंकित लाल ने कहा, कोविड के बाद सोशल मीडिया के प्रति दृष्टिकोण में काफी बदलाव आया है। राजनीतिक दल मतदाताओं से जुड़ने के लिए डिजिटल-फर्स्ट की रणनीति अपना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed