फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Amar ujala Exclusive know about Radhika Sarathkumar BJP candidate Tamil nadu

Radhika Sarathkumar: अदाकारी के खानदान में उद्यमी पहचान, भाजपा के टिकट पर तमिलनाडु से लड़ेंगी चुनाव

Sun, 24 Mar 2024 06:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 24 Mar 2024 06:51 AM IST
सार

राधिका के पति शरतकुमार भी मशहूर अभिनेता और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बीते सप्ताह ही उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया है। राधिका के भाई और बहन भी अभिनय से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Amar ujala Exclusive know about Radhika Sarathkumar BJP candidate Tamil nadu
राधिका शरत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

अभिनेत्री राधिका शरत कुमार दक्षिणी भारत में घर-घर में चर्चित नाम है। हिंदी पट्टी के संदर्भ में बात करें, तो उन्हें दक्षिण की एकता कपूर कहा जा सकता है, जिनके प्रोडक्शन हाउस रादान मीडियावर्क्स के टीवी सीरियल हर टीवी स्क्रीन पर दिख जाएंगे। तमिल फिल्मों में नादिगावेल (एक्टिंग किंग) के नाम से मशहूर एमआर राधा की बेटी हैं। राधा को नादिगावेल नाम पेरियार ईवी रामास्वामी ने दिया, जिन्हें द्रविड़ राजनीति का जनक कहा जाता है। अब खुद राधिका सियासत के मैदान में हैं। भाजपा ने उन्हें विरूधनगर से टिकट दिया है।

विज्ञापन

राधिका के पति शरतकुमार भी मशहूर अभिनेता और राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। बीते सप्ताह ही उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया है। राधिका के भाई और बहन भी अभिनय से जुड़े हैं। इन सबके बीच राधिका ने अभिनय में आसमान की बुलंदिया छुईं और फिर उद्यमी के तौर पर पहचान बनाई। उनकी कंपनी रादान शेयर बाजार में लिस्टेड है।

विज्ञापन

21 अगस्त, 1963 को जन्मीं राधिका की मां गीता श्रीलंकाई थीं आैर तमिलों के नरसंहार से बचकर भारत आई थीं। 1967 में जब राधिका 4 वर्ष की थीं, तो पिता एमआर राधा ने दिग्गज अभिनेता एमजी रामचंद्रन को गोली मारकर खुद को गोलीमार ली थी। हालांकि दोनों सुरक्षित रहे। इस घटना के बाद उनकी मां उन्हें लेकर श्रीलंका चली गईं। वहां से ब्रिटेन चली गईं। 1977 में भारत लौटीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धमाकों में सुरक्षित बचीं
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आतंकियों ने 2019 को ईस्टर संडे पर 8 बम धमाके किए। चर्च में पहला धमाका हुआ,  तो रािध्ाका सिनैमॉन ग्रांड होटल में ही थीं। जैसे ही बाहर निकलीं, होटल में भी धमाके हो गए। हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

निजी जीवन में हमेशा करती रहीं संघर्ष
तमिल, तेलुगू, मलयाली व हिंदी की सैकड़ों फिल्मों में अभिनय करने वाली राधिका के फिल्मी कॅरिअर का ग्राफ ऊंचा रहा, मगर निजी जीवन में संघर्ष करती रहीं। 1985 में अभिनेता प्रताप पोतन से शादी की। कुछ ही दिनों में तलाक हो गया। 1990 में ब्रिटिश अभिनेता रिचर्ड हार्डी से विवाह किया, पर नहीं चला। राधिका ने पुराने दोस्त सरतकुमार से 2001 में शादी की। सरत उनके फिल्मी, उद्यमी व राजनीति के कॅरिअर के साथी हैं। प्रोडक्शन के संघर्ष के दिनों पर राधिका कहती हैं िक हर शख्स ने उन्हें धोखा दिया, पर हिम्मत नहीं हारीं।

पति के साथ नई पार्टी बनाई
राधिका ने पति के साथ 2005 में एआईडीएमके का हाथ थामा। हालांकि, अगले ही वर्ष पार्टी विरोधी गतिविधियों में निष्कासित कर दिया गया। तब उन्होंने 2007 में पति के साथ शरतकुमार अखिल भारतीय समथुवा मक्कल काची पार्टी बनाई। 2011 में पार्टी एआईडीएमके के साथ तमिलनाडु की सत्ता में रही। इस दौरान शरतकुमार विधायक रहे। वैसे शरतकुमार राजनीति में 1996 में ही आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed