फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Affidavit of Shashi Tharoor Rajeev Chandrasekhar and Kumarswamy Know Income and Property Details

Affidavit: शशि थरूर और राजीव चंद्रशेखर करोड़ों के मालिक, जानें इनकी संपत्ति और सब कुछ

Sat, 06 Apr 2024 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 06 Apr 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Affidavit of Shashi Tharoor Rajeev Chandrasekhar and Kumarswamy Know Income and Property Details
लोकसभा चुनाव। - फोटो : सोशल मीडिया

तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर को चुनौती दे रहे कांग्रेस के शशि थरूर की कुल संपत्ति 55 करोड़ रुपये से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में कुल आय 4.32 करोड़ से अधिक रही। उनके पास 49 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है, जिसमें 19 बैंक खातों में अलग-अलग राशि भी है। विभिन्न डिबेंचर, म्यूचुअल फंड में निवेश भी किया है। 2014 में थरूर ने 23 करोड़ रुपये से अधिक और 2019 में 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी।

विज्ञापन
  1. पलक्कड़ में 2.51 एकड़ की कृषि भूमि एवं तिरुवनंतपुरम में 10.47 एकड़ की भूमि (6.20 करोड़ रुपये कीमत)
  2. 36,000 नकद राशि
  3. थरूर ने क्रिप्टो में भी निवेश किया है। उनके पास 5,11,314 रुपये का बिटकॉइन ईटीएफ है।
  4. थरूर ने विदेशी शेयरों में 9.33 करोड़ का निवेश किया है।
28 करोड़ की संपत्ति के स्वामी हैं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर
केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर की कुल संपत्ति लगभग 28 करोड़ रुपये से अधिक है। 13,69,18,637 रुपये की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 12,47,00,408 रुपये की संपत्ति है।  राजीव के पास 5,26,42,640 रुपये की अचल संपत्ति है। राजीव पर 19 करोड़ का कर्ज है।
विज्ञापन

नकदी

  1. 52,761 रुपये नकद है राजीव के पास
  2. पत्नी के पास 7,60,420 रुपये की नकदी
आभूषण
  1. 3.25 करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण
  2. 3.60 करोड़ से अधिक आभूषण पत्नी के पास

जदएस नेता कुमारस्वामी से ज्यादा अमीर हैं पत्नी अनीता
कर्नाटक के पूर्व सीएम व मांड्या से प्रत्याशी एचडी कुमारस्वामी 217 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 54.65 करोड़ की संपत्ति है। कुमारस्वामी से ज्यादा अमीर पत्नी अनीता हैं। विधायक रहीं अनीता की 154.39 करोड़ की संपत्ति है। उन पर 82.17 करोड़ का कर्ज है। तीन आपराधिक मामले लंबित हैं। कुमारस्वामी के पास 47.06 लाख का सोना और 2.60 लाख के हीरे हैं। अनीता के पास 2.41 करोड़ का सोना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

54.65 करोड़ की संपत्ति मांड्या से प्रत्याशी कुमारस्वामी की
के. सुरेंद्रन, वायनाड से केरल के वायनाड से भाजपा प्रत्याशी के. सुरेंद्रन की कुल चल संपत्ति 4,64,670 रुपये है, जबकि पत्नी की 2,46,138 रुपये हैं।

कुल अचल संपत्ति
  1. सुरेंद्रन के पास- 21,75,000
  2. पत्नी के पास- 72,00,000
  3. बैंक से ऋण- 10,53,975
  4. आभूषण- 50,000
  5. 243 आपराधिक मामले दर्ज हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed