फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   ADR Report 17th Lok Sabha session average of 55 days 222 bills passed Maharashtra MP asked most questions

ADR Report: 17वीं लोकसभा में औसतन 55 दिन चला सत्र, 222 बिल पास, महाराष्ट्र के सांसदों ने पूछे सबसे अधिक सवाल

Wed, 27 Mar 2024 06:01 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:01 AM IST
सार

17वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से बीजेपी के सांसद सुकांत मजूमदार में सबसे अधिक 596 प्रश्न पूछे हैं। राज्य की दृषिटि से महाराष्ट्र ने लोकसभा में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे। उसके 49 सांसदों ने औसतन 315 प्रश्न पूछे। मणिपुर के दो सांसदों ने सबसे कम प्रश्न औसत 25 प्रश्न पूछे।

विज्ञापन
ADR Report 17th Lok Sabha session average of 55 days 222 bills passed Maharashtra MP asked most questions
भारतीय संसद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म और नेशनल इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक 17वीं लोकसभा सबसे छोटे सत्रों वाली पूर्णकालिक लोकसभा रही। इसमें 5 सालों में औसतन 55 दिन ही बैठक हुई। रिपोर्ट में 2019 से 2024 के बीच 521 सांसदों और मंत्रियों का विश्लेषण किए किया गया है। इसमें सबसे लंबा सत्र 7 जून 2019 को हुआ था जो 6 अगस्त 2019 तक चला था, इसमें 37 बैठक हुई थीं, बाकी सभी सत्र अधिकतम 24 दिन से न्यूनतम 4 दिन के रहे हैं। यह रिपोर्ट लोकसभा की वेबसाइट से उपलब्ध जानकारी के आधार पर की गई है। 17वीं लोकसभा में पेश किए गए 240 में से 222 बिल पारित हुए।

विज्ञापन

राज्य के हिसाब से छत्तीसगढ़ के 11 सांसदों की उपस्थिति सबसे अधिक है। उन्होंने औसतन 273 में से 216 बैठकों में भाग लिया। वहीं सबसे कम उपस्थिति अरुणाचल प्रदेश के दोनों सांसदों की है। वह 273 बैठकों में केवल 127 बैठकों में ही उपस्थित रहे। पार्टी के हिसाब से टीडीपी के तीन सांसदों की 17वीं लोकसभा में औसत उपस्थिति सबसे अधिक है, उन्होंने 273 में से 229 बैठकों में भाग लिया।

विज्ञापन

सुकांत ने पूछे सबसे ज्यादा सवाल
17वीं लोकसभा में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट से बीजेपी के सांसद सुकांत मजूमदार में सबसे अधिक 596 प्रश्न पूछे हैं। राज्य की दृषिटि से महाराष्ट्र ने लोकसभा में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछे। उसके 49 सांसदों ने औसतन 315 प्रश्न पूछे। मणिपुर के दो सांसदों ने सबसे कम प्रश्न औसत 25 प्रश्न पूछे। दलों के हिसाब से एनसीपी के पांच सांसदों ने सबसे अधिक प्रश्न पूछे, उनके प्रश्न पूछने का औसत 410 प्रश्न था। अपना दल सोनेलाल के दो सांसदों ने सबसे कम प्रश्न पूछे उन्होंने केवल पांच प्रश्न औसत की दर से पूछे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार 17वीं लोकसभा में 240 में 222 बिल पास हुए। 11 बिल वापस लिए गए और 6 बिल लंबित हैं। बिलों के पारित होने और चर्चा के बीच की समय अवधि देखें तो 17वीं लोकसभा में नए रिकॉर्ड कायम हुए हैं। इसमें 45 बिल ऐसे थे, जिन्हें जिस दिन पेश किया गया उसी दिन पारित कराया गया। 20 ऐसे विधेयक पारित हुए जिसमें 1 दिन का समय लगा।

240 में 11 बिल वापस लिए
9 ऐसे विधेयक थे जिन्हें 2 दिन का समय लगा। 13 ऐसे विधेयक थे जो 3 दिन में पारित हुए। 12 ऐसे विधेयक थे जो 4 दिन में पारित हुए। 16 ऐसे विधेयक थे जो 6 दिन में पारित हुए। वहीं, 19 ऐसे दिन ऐसे विधेयक भी पारित हुए उन्हें 11 से 30 दिन का समय लगा। 47 ऐसे विधेयक रहे जिन्में 30 दिन से ज्यादा का समय लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed