फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Polls 2024: Kumaraswamy is now clarifying on his statement on women, know what he said?

Lok Sabha Polls 2024: महिलाओं पर दिए बयान पर अब सफाई दे रहे कुमारस्वामी, जानिए क्या कहा?

Mon, 15 Apr 2024 04:32 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 15 Apr 2024 04:32 PM IST
सार

जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी बयान पर सफाई देते घूम रहे हैं। वे कहते हैं कि उस टिप्पणी को लेकर मामले को सिर्फ तूल दिया जा रहा है। खेद जताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024: Kumaraswamy is now clarifying on his statement on women, know what he said?
कुमारस्वामी - फोटो : कुमारस्वामी पीटीआई

विस्तार

जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी इन दिनों महिलाओं पर अपने किए गए बयान के कारण चर्चा में बने हुए हैं। उनके बयान पर जब विपक्ष ने उनको घेरना शुरू किया तो वे अब बयान पर सफाई देते घूम रहे हैं। वे कहते हैं कि उस टिप्पणी को लेकर मामले को सिर्फ तूल दिया जा रहा है। उन्होंने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


जद(एस) नेता कुमारस्वामी के बयान से सियासी बवाल शुरू हो गया है। जिसमें उन्होंने कहा था कि कर्नाटक कांग्रेस की पांच गारंटी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं रास्ता भटक गई हैं। इस बयान के बाद राज्य में कांग्रेस सरकार के नेताओं ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। यही नहीं कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने कुमारस्वामी वापस जाओ की तख्ती लेकर विरोध किया। वहीं मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन


 इसके बाद अब कुमारस्वामी जनता विशेष तौर पर महिलाओं से माफी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोई अश्लील टिप्पणी नहीं की थी। मैंने सिर्फ महिलाओं से आग्रह किया था कि वे निर्णय लेते समय सतर्क रहें। अपना रास्ता न खो दें। इसका मतलब यह था कि वे कांग्रेस को गारंटी योजना के में आकर वोट न दें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखने के लिए उन्हें कांग्रेस की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी मैं वही बात कहता हूं जो उस दिन कहा था। महिलाएं अपना निर्णय सोच समझकर लें। क्योंकि कांग्रेस गारंटी के नाम पर आजीविका खत्म कर देगी। उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि यदि इस बात से कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को ठेस पहुंची है तो वे माफी चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


250-300 रुपये देकर विरोध के लिए जोड़ी महिलाएं
जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पूछा गया कि वे ऐसा क्यों कर रही हैं? तो जवाब मिला था हमें नहीं पता। उन्हें ये पता ही नहीं था। इसका कारण यह है कि 250-300 रुपये देकर उन्हें ले आया गया था। 


कांग्रेस से मांग जवाब
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की और राज्यभर में विरोध प्रदर्शन के निर्देश दिए। उन घटनाओं का जवाब दें जहां महिलाओं और उनके परिवार के साथ गलत हुआ। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत पर कांग्रेस प्रवक्ता की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, "कृपया इसके बारे में बोलें मिस्टर शिवउमर। आपने मेरी टिप्पणियों के संबंध में नरेंद्र मोदी और निर्मला सीतारमण से जवाब मांगा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने क्या कहा है? अपनी पार्टी के नेताओं की टिप्पणियों के बारे में क्या कहना?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed