फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha Election 2024 Live Amit Shah files nomination from Gandhinagar Congress vs BJP News in Hindi

Election Updates: अमित शाह ने गांधीनगर से दाखिल किया नामांकन; 'विजय मुहूर्त' में जमा किया पर्चा

Fri, 19 Apr 2024 01:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/गांधीनगर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 19 Apr 2024 01:19 PM IST
सार

पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह आम चुनाव पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने को लेकर है। इसका मकसद यही है कि वह 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि उनके पहले दो कार्यकाल पिछली कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की गलतियों को सुधारने में लगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Live Amit Shah files nomination from Gandhinagar Congress vs BJP News in Hindi
Amit Shah - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वे लगातार दूसरी बार यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं। अमित शाह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद थे। उन्होंने ठीक दोपहर 12.39 बजे राज्य की राजधानी में गांधीनगर कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। इस समय को 'विजय मुहूर्त' माना जाता है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने 2019 के आम चुनाव में गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से 5 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह आम चुनाव पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल देने को लेकर है। इसका मकसद यही है कि वह 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाएं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी का तीसरा कार्यकाल महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि उनके पहले दो कार्यकाल पिछली कांग्रेस नीत यूपीए सरकार की गलतियों को सुधारने में लगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार हमारा प्रधानमंत्री बनाने के बारे में है। उन्होंने 2047 तक भारत को एक विकसित देश और सभी क्षेत्रों में नंबर एक देश बनाने का संकल्प लिया है। अगर हम इसे हासिल करना चाहते हैं तो अगले पांच साल महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि पिछली यूपीए सरकार के गड्ढों को भरने में ही अब तक के 10 साल लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि मैं पिछले 30 वर्षों से इस सीट से जुड़ा हुआ हूं। सांसद बनने से पहले मैं इस सीट के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र से विधायक था। आपके प्यार के लिए धन्यवाद! आपकी वजह से ही मैं एक साधारण बूथ कार्यकर्ता से संसद सदस्य बन पाया। जब भी मैंने गांधीनगर से वोट मांगा, लोगों ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया।

ओवैसी ने दाखिल किया नामांकन
एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर हैदराबाद संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले ओवैसी ने शुक्रवार को मक्का मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अदा की
 

कांग्रेस ने 'चोंबू' विज्ञापन से बीजेपी पर साधा निशाना
कर्नाटक में कांग्रेस ने एक व्यंग्यपूर्ण अभियान शुरू किया, जिसमें कहा गया कि मोदी सरकार का कर्नाटक को उपहार 'चोम्बू' है। बता दें, चोंबू को हिंदी में लोटा कहते हैं, जिसमें पानी भरा जाता है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के लोगों को वादों के बदले 'चोम्बू' मिला है। राज्य के 27 भाजपा और जेडीएस सासंदों का योगदान चोम्बू है। उन्होंने जनता से अपील की है कि आइये भाजपा को इस चुनाव में चोम्बू दें।

 

भुजबल बोले- वे नासिक लोकसभा टिकट से हट रहे
महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने नासिक लोकसभा क्षेत्र से टिकट न मांगने का फैसला किया है, जिससे शिवसेना को संघर्ष न करना पड़े। नासिक में समाज के सभी वर्गों ने मेरी उम्मीदवारी के लिए समर्थन व्यक्त किया है। भुजबल ने कहा कि गतिरोध को खत्म करने के लिए, मैंने दौड़ से हटने का फैसला किया है।

 

किशन रेड्डी और वामशी चंद रेड्डी ने नामांकन दाखिल किया
तेलंगाना भाजपा प्रमुख जी किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले, वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने उनके समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। कांग्रेस उम्मीदवार वामशी चंद रेड्डी ने भी महबूबनगर क्षेत्र के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की भाजपा की शिकायत
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सोशल मीडिया पर अपनी चुनावी अपीलों में एक विशेष मुद्दे का जिक्र करके जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और आदर्श चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने जयराम रमेश ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि आयोग इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेगा और ऐसी अपीलों पर रोक लगाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने इस सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का भी घोर उल्लंघन करार दिया। हालांकि, मुद्दे का कोई जिक्र नहीं किया।
 

चंद्रबाबू नायडू और उनकी पत्नी की संपत्ति पांच साल में 41% बढ़ी 
पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उनके परिवार की संपत्ति पिछले पांच वर्षों में 41 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 810.42 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को चुनाव आयोग में दायर हलफनामे से सामने आया है। नायडू की पत्नी एन भुवनेश्वरी ने विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुप्पम में अपने पति की ओर से नामांकन दाखिल किया। पिछले विधानसभा चुनावों के लिए टीडीपी प्रमुख द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार, 2019 में नायडू के परिवार के पास 574.3 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति थी।

 

एआईयूडीएफ ने सीपीएम, टीएमसी, बीपीएफ को समर्थन की पेशकश की
एआईयूडीएफ ने शुक्रवार को असम में तीन लोकसभा क्षेत्रों में सीपीआई (एम), टीएमसी और बीपीएफ उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की। यहां एआईयूडीएफ चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी महासचिव और विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि बारपेटा में कांग्रेस उम्मीदवार दीप बायन बहुत कमजोर उम्मीदवार हैं और उनका कोई प्रभाव नहीं है। इसलिए, हमने सीपीएम विधायक और उम्मीदवार मनोरंजन तालुकदार को अपना समर्थन देने का फैसला किया है।
 

अजित पवार के 'वोट के बदले फंड' वाले बयान पर कार्रवाई का आदेश
 चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के उस बयान पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि विकास निधि केवल तभी वितरित की जाएगी जब उनका उम्मीदवार निर्वाचित होगा। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शपा) ने शुक्रवार को कहा कि उसने चुनाव आयोग में अजीत पवार, मंगेश चव्हाण और चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज की थी। पार्टी ने सोशल मीडिया पर कहा, वे बार-बार अपने आधिकारिक पदों का इस्तेमाल कर राज्य के वित्त के संवितरण का वादा कर रहे हैं। यह प्रथम दृष्टया रिश्वतखोरी और भ्रष्ट आचरण है, आश्चर्यजनक रूप से महाराष्ट्र में सत्ता में बैठे लोगों इसका सहारा ले रहे हैं। पार्टी ने कहा, राज्य चुनाव आयोग ने कलेक्टर और उप चुनाव अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। वे निष्पक्षता, न्याय और कानून का शासन सुनिश्चित करने के लिए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed