{"_id":"6638bc97473d8f851e0cd028","slug":"know-how-to-caste-vote-without-voter-id-card-step-by-step-guide-in-hindi-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Elections 2024: मतदाताओं के काम की खबर; वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी डाल सकेंगे वोट, जानिए कैसे","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Elections 2024: मतदाताओं के काम की खबर; वोटर आईडी कार्ड नहीं होने पर भी डाल सकेंगे वोट, जानिए कैसे
Sat, 25 May 2024 06:48 AM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Sat, 25 May 2024 06:48 AM IST
सार
How to vote without voter ID card: आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान जारी है। आठ प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में करोड़ों पात्र मतदाता चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आपमें से कई लोग ऐसे होंगे, जिनका नाम तो वोटर लिस्ट में है, लेकिन उनके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है। ऐसे में आपका सवाल होगा कि आप वोट कैसे डालेंगे? ऐसी स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग ने बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डालने का विकल्प दिया है। जानिए कैसे...
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला वोटर
- फोटो : PTI
पहले जान लीजिए किन लोगों को वोट डालने का अधिकार है?
ऐसे सभी नागरिक वोट डाल सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में होगा। वोटर लिस्ट में नाम होने पर आप बगैर वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डाल सकेंगे। हालांकि, इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से निर्धारित 11 तरह के दस्तावेजों में से किसी एक का आपके पास होना अनिवार्य है।

लोकसभा चुनाव 2024 में वोटर आईडी से मतदान।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
क्या दस्तावेज दिखाने होंगे?
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचान पत्र।
(इन सभी में से कोई एक पहचान पत्र दिखाने पर आप वोट दे सकेंगे।)