फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Karnataka: Kalyana Rajya Pragathi Paksha leader G Janardhana Reddy merges his party with BJP

Election: लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, कल्याण राज्य प्रगति पक्ष का भाजपा में हुआ विलय

Mon, 25 Mar 2024 12:59 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:59 PM IST
सार

Election 2024: लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक में कल्याण राज्य प्रगति पक्ष पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। पार्टी के नेता जी जनार्दन रेड्डी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा और राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की उपस्थिति में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया। 

विज्ञापन
Karnataka: Kalyana Rajya Pragathi Paksha leader G Janardhana Reddy merges his party with BJP
कल्याण राज्य प्रगति पक्ष पार्टी का भाजपा में विलय - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनावों से पहले कर्नाटक की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) पार्टी का भाजपा में विलय हो गया। बंगलूरु में केआरपीपी के नेता जी जनार्दन रेड्डी ने भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा और राज्य भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र की उपस्थिति में अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया। इस दौरान रेड्डी की पत्नी अरुणा लक्ष्मी भी भाजपा में शामिल हो गईं।
विज्ञापन


इस सियासी घटनाक्रम पर कल्याण राज्य प्रगति पक्ष के नेता जी जनार्दन रेड्डी ने प्रतिक्रिया भी दी है। रेड्डी ने कहा, 'मैं पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हुआ हूं। मुझे किसी पद की आवश्यकता नहीं है।'
विज्ञापन


यह अच्छा फैसला है: येदियुरप्पा
वहीं भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि जी जनार्दन रेड्डी और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह उनका अच्छा फैसला है। इससे हमारी पार्टी मजबूत होगी, हम सभी 28 लोकसभा सीटें जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एचडी कुमारस्वामी से मिले तेजस्वी सूर्या 
उधर भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को बंगलूरु में जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद तेजस्वी ने कहा, 'भाजपा-जेडीएस के एक साथ आने से दोनों पार्टियों को जमीनी स्तर पर ताकत मिली है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी 28 लोकसभा सीटों पर इस गठबंधन का बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कई सीटों पर यह गठबंधन गेमचेंजर साबित होगा। कुल मिलाकर यह राज्य के लिए बहुत कुछ अच्छा करने वाला है।'
 

भाजपा सांसद ने कहा, 'मैंने एचडी कुमारस्वामी से 4 अप्रैल को नामांकन के समय मेरे साथ शामिल होने का अनुरोध किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed