फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Jharkhand Assembly Elections JMM Candidate List Hemant Soren and other leaders seat detail in hindi

Jharkhand Elections: झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की, सीएम हेमंत सोरेन इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

Wed, 23 Oct 2024 03:44 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 23 Oct 2024 03:44 AM IST
सार

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए सत्ताधारी दल- झामुमो ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साहिबगंज जिले की बरहेट विधानसभा सीट से ताल ठोकने का फैसला लिया है। बता दें कि इससे पहले झामुमो नीत गठबंधन सरकार में सहयोगी दल- कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly Elections JMM Candidate List Hemant Soren and other leaders seat detail in hindi
झारखंड विधानसभा चुनाव में सीएम हेमंत भी आजमाएंगे सियासी भाग्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान दो चरणों में होने हैं। 13 और 20 नवंबर को मतदान से पहले सत्ताधारी दल- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित- शिकारीपाड़ा विधानसभा सीट (दुमका जिले) से आलोक सोरेन चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि फिलहाल झारखंड में चार दलों के समर्थन वाली इंडिया ब्लॉक की सरकार है।
विज्ञापन


कांग्रेस उतार चुकी है 21 उम्मीदवार, सीएम हेमंत को राजद का भी पूरा समर्थन
वर्तमान में सत्ताधारी झारखंड की गठबंधन सरकार में झामुमो के अलावा कांग्रेस, राजद और भाकपा (माले) शामिल हैं। कांग्रेस 21 प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है। सीएम हेमंत से मिलने रांची पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी कहा है कि पार्टी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता हेमंत सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र संख्या विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
1 03 बरहेट (अजजा) हेमंत सोरेन
2 01 राजमहल (अजजा) एमटी राजा
3 04 बोरियो (अजजा) धनंजय सोरेन
4 06 महेशपुर (अजजा) स्टीफन मरांडी
5 07 शिकारीपाड़ा (अजजा) आलोक सोरेन
6 08 नाला रविन्द्र नाथ महतो
7 26 दुमका (अजजा) बसंत सोरेन
8 13 मधुपुर हफीजुल हसन
9 14 सारठ उदय शंकर सिंह
10 15 गाण्डेय (अजजा) कल्पना मुर्मू सोरेन
11 32 गिरिडीह सुदिव्य कुमार
12 33 डुमरी बेबी देवी
13 37 चंदनकियारी (अजजा) उमाकांत रजक
14 42 टुण्डी मथुरा प्रसाद महतो
15 43 बहरागोड़ा समीर मोहन्ती
16 45 घाटशिला (अजजा) रामदास सोरेन
17 46 पोटका (अजजा) संजीव सरदार
18 47 जुगसलाई (अजजा) मंगल कालिन्दी
19 48 ईचागढ़ सबिता महतो
20 52 चाईबासा (अजजा) दीपक बिरुवा
21 53 मझगांव (अजजा) निरल पूरती
22 55 मनोहरपुर (अजजा) जगत मांझी
23 57 खरसावां (अजजा) दशरथ गागराई
24 58 तमाड़ (अजजा) विकास मुंडा
19 प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
प्रत्याशियों की सूची के मुताबिक 19 प्रत्याशी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ये सीटें अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित हैं। पहली सूची में पार्टी ने तीन महिला उम्मीदवारों पर भी भरोसा दिखाया है। लातेहार, गढ़वा, दुमका, गिरिडीह, चाईबासा और तमाड़ जैसी चर्चित विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम का एलान हो चुका है।

है।
क्रम संख्या विधानसभा क्षेत्र संख्या विधानसभा सीट का नाम उम्मीदवार का नाम
25 59 तोरपा (अजजा) सुदीप गुड़िया
26 68 गुमला (अजजा) भूपन किस्कु
27 74 लातेहार (अजजा) बैद्यनाथ राम
28 80 गढ़वा मिथिलेश कुमार ठाकुर
29 30 जमुआ (अजा) केदार हाजरा
30 81 भवानपुर अनंत प्रताप देव
31 26 सिमरिया (अजा) मनोज चंद्रा
32 20 सिल्ली अमित महतो
33 28 बरकट्ठा जानकी यादव
34 21 धनवार निजामुद्दीन अंसारी
35 04 लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू

सीएम हेमंत की पत्नी भी आजमाएंगी किस्मत
महिला प्रत्याशियों में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन गाण्डेय विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा डुमरी सीट से बेबी देवी, जबकि ईचागढ़ से सबिता महतो अपना राजनीतिक भाग्य आजमाएंगी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशियों की सूची-

झारखंड की गठबंधन सरकार (47 विधायकों का समर्थन) में कितने दल शामिल हैं:

दल का नाम सीटों की संख्या
झामुमो 27
कांग्रेस 18
भाकपा माले 1
राजद 1

झारखंड में कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची
बता दें कि इससे पहले 21 अक्तूबर की देर रात कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जामताड़ा से इरफान अंसारी, हजारीबाग से मुन्ना सिंह और जरमुंडी से बादल पत्रलेख को मैदान में उतारा गया है।

झारखंड विधानसभा में विपक्षी दलों का हाल:

दल का नाम सीटों की संख्या
भाजपा 24
आजसू 3
राकपा (अप) 1
निर्दलीय 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed