फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   From Voters To Polling Booths Here Are The Main Things Of Lok Sabha Election 2024 Phase Three

Lok Sabha Election Phase 3 Voting: 93 सीटें, 1331 उम्मीदवार, शाम छह तक मतदान; तीसरे चरण के चुनाव की खास बातें

Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 07 May 2024 06:09 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Phase 3: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए आज मतदान है। 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1331 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 
 

विज्ञापन
From Voters To Polling Booths Here Are The Main Things Of Lok Sabha Election 2024 Phase Three
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान आज है। तीसरे दौर में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर वोटिंग होनी है। गृह मंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सात मंत्रियों की किस्मत का फैसला इसी चरण में ईवीएम में कैद हो जाएगा। पांच पूर्व मुख्यमंत्री भी इस चरण में चुनाव में मैदान में हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव की किस्मत भी इसी चरण में ईवीएम में कैद होगी। 
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि तीसरे चरण के चुनाव में क्या-क्या खास है?

पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें से कई सीटें ऐसी हैं जहां से दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इनमें पांच पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विदिशा तो और दिग्विजय सिंह राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक में पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बेलगाम जबकि बसवराज बोम्मई हावेरी सीट से मैदान में उतरे हैं। वहीं महाराष्ट्र की रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग सीट से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन

From Voters To Polling Booths Here Are The Main Things Of Lok Sabha Election 2024 Phase Three
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : AMAR UJALA
मतदान का समय
आम चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान आज यानी 7 मई, 2024 को है। 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 93 सीटों के लिए मतदान होना है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। यह शाम 6 बजे तक चलेगा। हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है।

मतदाताओं के लिए सुविधाएं 
93 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 85 वर्ष से अधिक उम्र के और दिव्यांग मतदाता को घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।  मतदान केंद्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं मौजूद हैं। ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, ताकि बुजुर्ग और विकलांग व्यक्ति सहित प्रत्येक मतदाता को आसानी से अपना वोट डाल सकें। गर्मी से निपटने के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है।

From Voters To Polling Booths Here Are The Main Things Of Lok Sabha Election 2024 Phase Three
लोकसभा चुनाव 2024 चरण 3 - फोटो : AMAR UJALA
जिनकी किस्मत ईवीएम में होगी कैद उनमें सबसे ज्यादा गुजरात से
1331 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएममें कैद होगी। इनमें सबसे ज्यादा 265 उम्मीदवार गुजरात से हैं। जहां की 25 सीटों पर चुनाव होना है। इसी तरह महाराष्ट्र की 11 सीटों पर 258 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।  कर्नाटक की 14 सीटों पर 227, छत्तीसगढ़ की सीत सीटों पर 168, मध्य प्रदेश की नौ सीटों पर 127, उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह पश्चिम बंगाल की चार सीटों पर 57, बिहार की पांच सीटों पर 54, असम की चार सीटों पर 47, दादर नगर हवेली और दमन दीव की दो सीटों पर 12 और गोवा को दो सीटों पर 16 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

तीसरे चरण में 385 करोड़पति
कुल 1331 उम्मीदवारों में से 241 उम्मीदवार दागी हैं। इन पर अलग-अलग मामले चल रहे हैं। वहीं, 385 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने खुद को करोड़पति बताया है। तीसरे चरण में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के पास औसतन साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed