{"_id":"66275a5feb0e9a7f5503561e","slug":"former-jammu-kashmir-chief-minister-mehbooba-mufti-income-and-net-worth-from-election-affidavit-2024-04-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mehbooba Mufti: लखपति हैं महबूबा मुफ्ती, पांच साल में 13 लाख घटी संपत्ति, जानें पीडीपी नेता के पास क्या-क्या","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Mehbooba Mufti: लखपति हैं महबूबा मुफ्ती, पांच साल में 13 लाख घटी संपत्ति, जानें पीडीपी नेता के पास क्या-क्या
Tue, 23 Apr 2024 03:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
महबूबा मुफ्ती
- फोटो :
AMAR UJALA
विस्तार
देश में इस समय लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं जो 19 अप्रैल से शुरू होकर 1 जून को समाप्त होंगे। लोकसभा के पहले चरण के लिए मतदान संपन्न हो चुका है जबकि 26 अप्रैल को दूसरे दौर का मतदान होना है। इस बीच, कई सीटों पर मुकाबले तय हो गए हैं। इस चुनाव में कई ऐसी भी सीटें हैं जहां सभी की नजरें होंगी। जम्मू-कश्मीर की राजौरी-अनंतनाग सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं।महबूबा मुफ्ती पीडीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने राजौरी-अनंतनाग सीट से अपना नामांकन भी कर दिया है। आइये जानते हैं कि उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में क्या जानकारी दी है?
संपत्ति बढ़ी या घटी?
पीडीपी प्रमुख ने अपने शपथ पत्र में कुल 75.69 लाख रुपये की संपत्ति बताई है। 2019 में महबूबा ने 89.03 लाख रुपये की संपत्ति बताई थी। 2014 में उनके पास कुल 52 लाख रुपये की संपत्ति थी। इस तरह से बीते पांच वर्षों में उनकी संपत्ति में करीब 13.34 लाख रुपये की कमी आई है।

पूर्व मुख्यमंत्री की सालाना कमाई
कमाई की बात करें तो 2018-19 में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कुल कमाई 8.63 लाख रुपये थी। अगले वित्त वर्ष में उनकी कमाई में नुकसान हुआ। 2019-20 में ये घटकर 84.75 हजार रुपये रह गई। 2020-21 में महबूबा मुफ्ती की कमाई में जबरदस्त इजाफा हुआ और ये 19.98 लाख रुपये हो गई। वहीं, 2021-22 में कमाई में कमी आई और ये घटकर 12.44 लाख रुपये रह गई। 2022-23 में इसमें फिर कमी और ये 9.85 लाख रुपये रह गई।

नकदी और बैंक खातों की राशि
अपने शपथ पत्र में पीडीपी नेता ने बताया है कि इस समय उनके पास 45 हजार रुपये नकद हैं। महबूबा मुफ्ती ने तीन बैंक खातों में 23.74 लाख रुपये जमा किए हैं। महबूबा मुफ्ती ने बताया है कि उन्होंने 11.94 लाख रुपये बीमा के रूप में जमा किए हैं।
महबूबा मुफ्ती ने अपने शपथ पत्र में बताया है उनके नाम SNK ISUZU बस है। वाहन की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। हलफनामे के मुताबिक, महबूबा मुफ्ती के पास कोई गहना या कीमती वस्तु नहीं है। इस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 40.69 लाख रुपये की चल संपत्ति है।

अचल संपत्ति
महबूबा मुफ्ती के नाम अनन्तनाग जिले के बिजबेहरा में एक रिहायशी मकान है। 2000 वर्गफीट में बने इस मकान का मौजूदा बाजार मूल्य 35 लाख रुपये बताया गया है।
इस तरह से पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने अपने शपथ पत्र में कुल 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति बताई है। चल और अचल दोनों संपत्तियों को जोड़ें तो पूर्व मुख्यमंत्री के पास कुल 75.69 लाख की संपत्ति है।

कमाई का जरिया क्या है?
महबूबा मुफ्ती ने वेतन/पेंशन से होने वाली आमदनी को अपनी कमाई का जरिया बताया है। पीडीपी नेता ने कश्मीर विश्वविद्यालय से 1982 में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।