फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Exit Poll 2024 Todays Chanakya Prediction in UP Delhi Haryana Rajasthan Bihar Punjab and more

Exit Poll: हिंदी पट्टी का जनादेश कैसा? UP, दिल्ली, राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों का टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल

Sat, 01 Jun 2024 11:23 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Jun 2024 11:23 PM IST
सार

एग्जिट पोल के अनुमानों में हिंदी पट्टी कहे जाने वाले बड़े राज्यों में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ी बढ़त आसार हैं। यूपी, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीटों पर टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में अलग-अलग दलों की स्थिति सामने आई है।

विज्ञापन
Exit Poll 2024 Todays Chanakya Prediction in UP Delhi Haryana Rajasthan Bihar Punjab and more
एग्जिट पोल 2024 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक अकेले भाजपा को 335-350 सीटें मिलने का अनुमान है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 400-415 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 50-61 सीट मिलने की उम्मीद है। विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA के खाते में 107-118 सीटें जा सकती हैं। अन्य के खाते में 36-39 सीटें जा सकती हैं।
विज्ञापन


हरियाणा और दिल्ली में किस दल को कितनी सीटें
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल में भाजपा को 6-7 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस या विपक्षी गठबंधन- INDIA के खाते में एक सीट जा सकती है। दोनों दलों को एक सीट का फायदा या नुकसान उठाना पड़ सकता है। पड़ोसी राज्य हरियाणा की लोकसभा सीटों पर कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को छह से आठ सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस पार्टी को चार से छह सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता के संकेत
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए जारी एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा नीत गठबंधन की झोली में 68-75 सीटें जा सकती हैं। कांग्रेस गठबंधन को 12-18 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को सात सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस को भी छह सीटों का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल; MP में क्लीन स्वीप कर सकती है भाजपा
मध्य प्रदेश के लिए इस एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा सभी 29 विधानसभा सीटें जीत सकती है। हालांकि, भाजपा को दो सीटों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। अनुमान के मुताबिक कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुलेगा। हालांकि, पार्टी के खाते में दो सीटें जा सकती हैं, जो वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा।

पहाड़ी राज्य में भी बढ़ रही पैठ, हिमाचल में भाजपा को चार सीटों का अनुमान
हिमाचल प्रदेश की सीटों पर एग्जिट पोल के अनुमान के  मुताबिक यहां भाजपा क्लीन स्वीप कर सकती है। भाजपा को चार सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, अगर अनुमान के मुताबिक अगर भाजपा को एक सीट का नुकसान उठाना पड़ा तो यह कांग्रेस के खाते में जाएगी। ऐसा न होने पर कांग्रेस को खाता खोलने के लिए भी एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा।

भाजपा शासित राजस्थान में कई सीटों के नुकसान की आशंका
राजस्थान के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक भाजपा नीत गठबंधन को 22-25 सीटें मिल सकती हैं। पार्टी को तीन सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में एक-दो सीटें जा सकती हैं।


आम आदमी पार्टी शासित पंजाब का सूरत-ए-हाल
पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए जारी एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को चार से सात सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को भी चार-सात सीटें मिल सकती हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को दो-चार सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में तीन से चार सीटें जाने के आसार हैं। भाजपा-कांग्रेस को तीन सीटों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी को भी दो सीटों का नुकसान हो सकता है।

पूर्वी भारत में भी भाजपा को बड़ा राजनीतिक लाभ
बिहार के लिए टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 36 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को चार सीटें मिल सकती हैं। अन्य का खाता खुलना भी मुश्किल है। भाजपा-कांग्रेस को चार सीटों का नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed