फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Election: Patil left the party in Maharashtra, a blow to BJP; while Mamata Banerjee attacked BJP.

चुनाव: ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला; महाराष्ट्र में पाटिल ने पार्टी छोड़ दिया झटका

Fri, 12 Apr 2024 05:00 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 12 Apr 2024 05:00 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा पार्टी के महासचिव रहे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन
Election: Patil left the party in Maharashtra, a blow to BJP; while Mamata Banerjee attacked BJP.
mohit patil and mamta banerjee - फोटो : mohit patil and mamta banerjee, Fb post

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पर लगातार विपक्षी दलों के वार चल रहे हैं, इसी बीच पार्टी को एक झटका भी लगा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के सोलापुर में भाजपा पार्टी के महासचिव रहे धैर्यशील मोहिते पाटिल ने इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा को एक बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनावा से ठीक पहले महाराष्ट्र के सोलापुर से भाजपा के महासचिव धैर्शशील मोहिते पाटिल ने अपने पद से और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। 10 अप्रैल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने व्यक्तिगत कारण पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। सूत्रों की मानें तो वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं, हालांकि अब तक उन्होंने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने का ऐलान नहीं किया है।
विज्ञापन


शरदचंद्र पवार ने मोहिते के पार्टी में शामिल होने की जताई थी उम्मीद
बृहस्पतिवार को एनसीपी के शरद पवार ने घोषण की थी कि मोहिते पाटिल अगले दो दिनों में पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में शामिल होंगे। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सोलापुर की माधा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद रंजीत नाईक के खिलाफ मोहिते पाटिल को उतार सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार में चुनावी रैली में भाजपा पर तीखे वार किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही लोग वोट मांगने आ जाते हैं, चुनाव के बाद न तो लोग दिखते न ही उनका काम दिखता।

भाजपा का उम्मीदवार है राक्षस
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रत्याशी भाजपा का प्रत्याशी राक्षस है। उसके खिलाफ कई सारे मामले हैं, मेरे पास उसके खिलाफ सारे रिकॉर्ड हैं, मैं उसे सबसे सामने रखूंगी। उन्होंने कहा कि हमने एक सच्चा और साफ छवि वाला उम्मीदवार दिया है। 


कितने सुरक्षित है भाजपा की सत्ता वाले प्रदेश
भाजपा द्वारा ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा गया था कि पश्चिम बंगाल आतंकवादियों के लिए एक सुरक्षित पनाहगार है। बंगलूरू के रामेश्वरम कैफे के विस्फोट के बाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल सुरक्षित नहीं हैं। इस पर ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस ने दो घंटे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा जो पश्चिम बंगाल को असुरक्षित बता रही है, वह बताए कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है जैसे उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बिहार, दिल्ली उनके बारे में क्या कहना चाहते हैं? ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य के खिलाफ भाजपा अफवाह फैला रही है। जलपाईगुड़ी में हुई दुर्घटना के लिए उन्होंने क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed