फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress Nyay Patra: Bulldozer will not work under Congress rule mob lynching fake encounters will be banned

कांग्रेस का घोषणा-पत्र: कांग्रेस राज में नहीं चलेगा 'बुलडोजर', लगेगी मॉब लिंचिंग और फर्जी एनकाउंटर पर रोक

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Fri, 05 Apr 2024 05:11 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा, 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के बाद, कांग्रेस ने आंतरिक सुरक्षा प्रणाली में सुधार किया है। कई आधारभूत समाधान लागू किए हैं। चिंताजनक बात यह है कि व्यवस्था में त्रुटियां उभर आई हैं। इसके अलावा, घृणा फैलाने वाले भाषणों, घृणा अपराधों और सांप्रदायिक संघर्ष में वृद्धि ने स्थिति को कठिन बना दिया है।

विज्ञापन
Congress Nyay Patra: Bulldozer will not work under Congress rule mob lynching fake encounters will be banned
Congress - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने आंतरिक सुरक्षा के कॉलम में एक बड़ी बात कह दी है। अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो 'बुलडोजर' को रोक देंगे। यानी उत्तर प्रदेश सहित कई भाजपा शासित प्रदेशों में अपराधियों के ठिकानों पर जो बुलडोजर चलाया जाता है, वह सब कांग्रेस राज में नहीं चलेगा। इतनी ही नहीं, कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में दो टूक कह दिया है कि देश में मॉब लिंचिंग (भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या करना), फर्जी एनकाउंटर और बुलडोजर न्याय जैसे गैर-न्यायिक अवैध कदमों का दृढ़ता से विरोध करती है। कांग्रेस उन्हें तुरंत रोकेगी और अपराधियों को कानून के मुताबिक सजा देगी।

विज्ञापन


नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड को लागू करेगी कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी ने घोषणा पत्र में कहा, 2008 में मुंबई आतंकवादी हमले के बाद, कांग्रेस ने आंतरिक सुरक्षा प्रणाली में सुधार किया है। कई आधारभूत समाधान लागू किए हैं। चिंताजनक बात यह है कि व्यवस्था में त्रुटियां उभर आई हैं। इसके अलावा, घृणा फैलाने वाले भाषणों, घृणा अपराधों और सांप्रदायिक संघर्ष में वृद्धि ने स्थिति को कठिन बना दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि 2008 के सुधारों का अधूरा एजेंडा है नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नेटग्रिड)। यह भारत सरकार की मुख्य सुरक्षा एजेंसियों के डाटाबेस को जोड़ने वाला एकीकृत इंटेलिजेंस ग्रिड है। इसके जरिए खुफिया जानकारी को व्यापक पैटर्न पर एकत्रित किया जाता है। साथ ही इस पैटर्न पर खुफिया एजेंसियां आसानी से अपनी पहुंच बना सकती हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने इसके साथ ही राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र 'एनसीटीसी' का भी जिक्र किया है। देश में नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड स्थापित करने की मुहिम, पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान शुरू हुई थी। इसके जरिए खुफिया और सुरक्षा ढांचे के आमूलचूल सुधार करने का लक्ष्य रखा गया था। 2008 में हुए 26/11 मुंबई हमले के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियों पर कई सवाल खड़े हुए थे। उसके बाद नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड स्थापित करने की प्रक्रिया पर काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का कहना है, नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड और राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी केंद्र, अभी अधूरे एजेंडे पर हैं। अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो इन दोनों विषयों पर काम को पूरा करेगी। एक साल के भीतर इन्हें क्रियान्वित कर दिया जाएगा। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में रिक्तियों को भरा जाएगा। इन बलों में 33 फीसदी महिलाएं होंगी। सेवा नियमों को संशोधित किया जाएगा। प्रशिक्षण, आराम और स्वास्थ्य लाभ की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बलों की तैनाती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed