फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress is Sultan of tukde tukde gang PM Modi at Karnataka poll rally

Karnataka: पीएम मोदी ने कांग्रेस को बताया टुकड़े टुकड़े गैंग का सुल्तान, देश को बांटने और तोड़ने का लगाया आरोप

Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के मैसूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस को टुकड़े टुकड़े गैंग का सुल्तान करार दिया। उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने और तोड़ने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
Congress is Sultan of tukde tukde gang PM Modi at Karnataka poll rally
मैसूर में पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल मतदाताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचने और विरोधियों को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मैसूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान करार दिया। प्रधानमंत्री सिर्फ यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने कांग्रेस पर देश को बांटने और कमजोर करने का भी आरोप लगाया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनकर घूम रही है। देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने के कांग्रेस के खतरनाक इरादे आज भी वैसे ही हैं। अब तो कांग्रेस देश से घृणा की सारी सीमाएं पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता साक्षी है कि जो भारत के खिलाफ बोलता है, कांग्रेस उसे पुरस्कार में चुनाव का टिकट दे देती है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने देश से नफरत की सारी हदें पार कर दी- पीएम मोदी 
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश की नफरत करने की सारी हदों को पार कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग भारत के खिलाफ बोलते हैं, कांग्रेस उन्हें चुनाव लड़ने के लिए टिकट देती है। पीएम ने कहा कि यह कांग्रेस के पतन की पराकाष्ठा है क्योंकि पार्टी के नेताओं ने पहले वंदे मातरम का विरोध किया और अब भारत माता की जय कहने में संकोच कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर सत्ता के लिए आग से खेलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भारत का कद विश्व स्तर पर बढ़ रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस नेता विदेश जाकर भारत की छवि खराब करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस भारतीय सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच पर मौजूद रहे पूर्व पीएम देवगौड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर जनता दल सेक्युलर के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा भी मौजूद रहे। बता दें कि जनता दल सेक्युलर सितंबर 2023 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई थी। कर्नाटक की कुल 28 लोगकसभा सीटों में से भाजपा 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि तीन सीटों पर जद(एस) चुनाव लड़ रही है। 

कर्नाटक में दो चरणों में मतदान
बता दें कि कर्नाटक में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 26 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि बाकी बची सीटों पर सात मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। 


2019 में भाजपा ने मारी थी बाजी 
2019 के आम चुनावों में भाजपा को 25 सीटें मिलीं, जबकि पार्टी द्वारा समर्थित एक निर्दलीय को भी जीत हासिल हुई थी। इस दौरान कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर गठबंधन को एक-एक सीट हासिल हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed