फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Congress announces a list of 7 candidates for the Lok Sabha elections Latest News Update

Congress Candidate List: आम चुनाव के लिए कांग्रेस की नई सूची, बिहार के पांच और पंजाब के दो उम्मीदवारों का एलान

Mon, 22 Apr 2024 08:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 22 Apr 2024 08:37 PM IST
सार

कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अभी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
Congress announces a list of 7 candidates for the Lok Sabha elections Latest News Update
Congress - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। सूची में बिहार की पांच लोकसभा सीट और पंजाब की दो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का एलान किया गया है। 

विज्ञापन




बिहार में इन्हें दिया टिकट

  • पार्टी ने बिहार के मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से वर्तमान सांसद निषाद कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 
  • विज्ञापन
  • बिहार की महाराजगंज लोकसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के पुत्र आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पश्चिमी चंपारण से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से सनी हजारी और सासाराम से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया गया है।


कांग्रेस बिहार में नौ सीट पर चुनाव लड़ रही
कांग्रेस बिहार में महागठबंधन के तहत कुल नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अभी पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

पंजाब की दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार 
पार्टी ने पंजाब के होशियारपुर से यामिनी गोमर और फरीदकोट से अमरजीत कौर सहोके को उम्मीदवार बनाया है। 

अब तक 301 उम्मीदवारों की घोषणा
कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 301 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed