फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP will fight alone in all Lok Sabha and Assembly seats in Odisha

Election: ओडिशा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, बीजद के साथ गठबंधन पर नहीं बनी बात

Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
सार

Election: ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
BJP will fight alone in all Lok Sabha and Assembly seats in Odisha
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इससे पहले राजनीति के गलियारों में चर्चा थी कि ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन हो सकता है। अब ओडिशा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने इन चर्चाओं को विराम दे दिया है। उनका कहना है कि 21 लोकसभा सीटों और 147 विधानसभा सीटों पर भाजपा अकेले चुनाव लड़ेगी। 

विज्ञापन


गठबंधन की अटकलों पर लगा विराम 
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच कई दिनों से बैठकें जारी थी। इस बात की चर्चा हो रही थी कि भाजपा और बीजेडी गठबंधन बनाकर ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इन चर्चाओं पर तब विराम लग गया, जब भाजपा की तरफ से अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया।

विज्ञापन

मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखी ये बातें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने एक्स पर लिखा है कि विगत 10 वर्षों से, नवीन पटनायक के नेतृत्व में ओडिशा की बीजू जनता दल (बीजद) पार्टी केंद्र सरकार के अनेक राष्ट्रीय महत्व के प्रसंगों में समर्थन देती आई है, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं। आगे लिखा है कि  विकसित भारत तथा विकसित ओडिशा बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार लोकसभा की सभी 21 सीटों और विधानसभा की सभी 147 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

बीजद ने भी किया अकेले चुनाव लड़ने का एलान
उधर भाजपा द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल ने भी अपने दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने एलान किया है कि राज्य की सभी 21 लोकसभा और 147 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

ओडिशा के चार चरणों में लोकसभा चुनाव
ओडिशा में इस बार लोकसभा चुनाव चार चरणों में कराए जाएंगे। 13 मई को चौथे चरण का मतदान, 20 मई को पांचवें चरण का मतदान, 25 मई को छठवें चरण का मतदान और 7 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। 



चार चरणों में विधानसभा चुनाव
ओडिशा में चार चरण में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 28 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन की तारीख 18 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अप्रैल 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 29 अप्रैल 2024 है। 13 मई को पहले चरण के लिए मतदान होगा और 4 जून को मतगणना होगी। 
दूसरे चरण में 35 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख 26 अप्रैल 2024 है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई 2024 और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 6 मई 2024 है। दूसरे चरण के लिए मतदान 20 मई 2024 को होगा और 4 जून 2024 को मतों की गणना की जाएगी। तीसरे चरण में 25 मई और चौथे चरण में एक जून को मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed