फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP vs Congress Priyanka Gandhi hits back PM Modi in Maharashtra Rally

BJP vs Congress: 'इन्होंने परिवार को गालियां दीं, लेकिन हमारे सीने लोहे के हैं'; PM मोदी पर प्रियंका का पलटवार

Sat, 27 Apr 2024 10:22 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 27 Apr 2024 10:22 PM IST
सार

महाराष्ट्र की रैली में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गालियों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
BJP vs Congress Priyanka Gandhi hits back PM Modi in Maharashtra Rally
प्रियंका गांधी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार चरम पर है। महाराष्ट्र में चुनावी रैली करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने याकूब मेमन का भी जिक्र किया। पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए प्रियंका गांधी ने लातूर की एक जनसभा में कहा, 'इन्होंने हमारे परिवार को कितनी गाली दी। मां, पिता, दादी, दादा, परदादा, भाई, पति किसी को नहीं छोड़ा। लेकिन कोई बात नहीं। हमें परवाह नहीं। इनका सीना 56 इंच का नहीं है। हमारे सीने लोहे के हैं।'
विज्ञापन


प्रियंका ने सवाल किया, क्या देश के प्रधानमंत्री की जनता के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं होती? उन्होंने कहा कि जनता के सामने खड़े होकर सच बोलना जिम्मेदारी होती है। हमने बहुत प्रधानमंत्री देखे, सब अपनी जिम्मेदारी समझते थे। बकौल प्रियंका गांधी, 'मैं दावे के साथ कह रही हूं, ये देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जो जनता के सामने इस तरह से झूठ बोलता है। जिनके दिल में इतनी भी भावना नहीं है कि जनता के सामने मुंह से सच निकलना चाहिए।'
विज्ञापन

  प्रियंका ने महंगाई के मुद्दे पर भी हमला बोला। उन्होंने पीएम मोदी की आर्थिक नीतियों को कठघरे में खड़ा करते हुए गैस सिलिंडर के दाम पर तीखे सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed