फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   BJP vs Congress: Gujarat outspoken Congress leader's cmnt on Mahatma Gandhi; BJP said- public will not forgive

BJP vs Congress: गुजरात के बड़बोले कांग्रेस नेता की महात्मा गांधी पर टिप्पणी; भाजपा बोली- जनता माफ नहीं करेगी

Fri, 03 May 2024 07:04 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Fri, 03 May 2024 07:04 PM IST
सार

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु का गांधीजी के लिए चालाक शब्द का इस्तेमाल करने से विवाद खड़ा हो गया है। इस बात के बाद भाजपा ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। कहा जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
BJP vs Congress: Gujarat outspoken Congress leader's cmnt on Mahatma Gandhi; BJP said- public will not forgive
इंद्रनील राजगुरु - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु का गांधीजी के लिए चालाक शब्द का इस्तेमाल करने से विवाद खड़ा हो गया है। इस बात के बाद भाजपा ने कांग्रेस की जमकर आलोचना की। कहा जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राजकोट के पूर्व विधायक राजगुरु ने 1 मई को यहां दूधसागर रोड पर एक छोटी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी साफ दिल और स्पष्टवादी है लोग उनमें अगले महात्मा को देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरे शब्द लिख लें, आने वाले दिनों में राहुल गांधी ही अगले महात्मा गांधी के रूप में उभरेंगे। उनकी जिस बाद पर विवाद खड़ा हुआ वह यह कि गांधीजी कुछ हद तक चालाक थे, वहीं राहुल गांधी पूरी तरह स्पष्टवादी और नेक दिल हैं। 
विज्ञापन


राहुल गांधी की छवि पप्पू या अयोग्य प्रत्याशी के रूप में पेश करने का हरसंभव प्रयास किया गया, लेकिन जनता ने उन्हें नेता के रूप में स्वीकार किया है। केवल राहुल गांधी हैं जो भाजपा के खिलाफ उसी तरह लड़ रहे है, जैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगुरु पर निशाना साधते हुए गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष भगत बोगरा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के खिलाफ ऐसी टिप्पणी करने वाली कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी। महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता हैं, उन्होंने हमें आजादी दिलवाई है, भारत और गुजराज के लोग इस टिप्पणी के लिए उन्हें माफ नहीं करेंगे। बोगरा ने कहा कि जनता का गुस्सा चुनाव परिणाम में नजर आएगा। 


भाजपा के निशाना साधने के बाद से राजगुरु ने स्पष्टीकरण देना शुरू कर दिया है। उन्होंने दावा कि "मैंने गांधीजी से जुड़ी कई इतिहास की किताबें पढ़ी हैं और ऐसी ही एक किताब में इस बारे में जिक्र था (कि गांधीजी चालाक थे)। मैंने नहीं जोड़ा है।" राजगुरु ने यह भी दावा किया कि वह 'चतुर' शब्द का उपयोग करना चाहते थे, जो उन्होंने कहा कि यह चालाक का पर्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed