फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Bihar Election thakurganj Constituency Seats Saud Alam Naushad Alam jdu rjd

सीट का समीकरण: पांच बार पिता तो दो बार बेटे को मिली ठाकुरगंज से जीत, इस बार इन चेहरों के बीच है मुकाबला

Sat, 25 Oct 2025 05:26 AM IST
संध्या इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 25 Oct 2025 05:26 AM IST
सार

बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज ठाकुरगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। इस सीट पर 2020 में राजद के सऊद आलम को जीत मिली थी।

विज्ञापन
Bihar Election thakurganj Constituency Seats Saud Alam Naushad Alam jdu rjd
बिहार चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। सभी बड़े चेहरे प्रचार में उतर चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक चुनाव प्रचार में लग चुके हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी धुंआधार प्रचार में लगे हुए हैं। इस सियासी हलचल के बीच अमर उजाला की खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में ठाकुरगंज विधानसभा सीट की बात करेंगे। ठाकुरगंज विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान है।  

विज्ञापन


मौजूदा विधायक सउद आलम एक बार फिर राजद के टिकट पर यहां से मैदान में हैं। उनका मुकाबला जदयू के गोपाल कुमार अग्रवाल से है। गोपाल 2005 में ठाकुरगंज सीट से सपा के टिकट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने यहां से मोहम्मद इकरामुल हक को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, एआईएमआईएम के टिकट पर गुलाम हसनैन किस्मत आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन

कब है बिहार में चुनाव

243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरण में- 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे। 

पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर जिलों में चुनाव होगा। 

दूसरे चरण में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई जिलों में चुनाव होगा।

अब जानते हैं ठाकुरगंज सीट के बारे में 

बिहार के 38 जिलों में से एक किशनगंज जिला भी है। जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें आती हैं। ठाकुरगंज विधानसभा सीटा किशनगंज लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर आती है। इसमें 6 विधानसभा सीट हैं। जिसमें बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज, कोचाधामन सीट किशनगंज जिले की है। आमौर और बायसी दो विधानसभा सीट पूर्णिया जिले की है। इस सीट पर सबसे पहले 1952 में चुनाव हुए थे। 

विज्ञापन

कब कौन-कौन जीता चुनाव 

1952- कांग्रेस के अनंत कांत बसु के मिली जीत। 

1967, 1969,1972 -कांग्रेस के मोहम्मद हुसैन आजाद को मिली जीत।

1977- जनता पार्टी के मोहम्मद सुलेमाम ने जीत दर्ज की।

1980, 1985 - कांग्रेस के मोहम्मद हुसैन आजाद को मिली जीत। 

1990- जनता दल के मोहम्मद सुलेमाम को मिली जीत। 

1995- भारतीय जनता पार्टी के सिकंदर सिंह ने जीती सीट।

2000, 2005 (फरवरी)- कांग्रेस के मोहम्मद जावेद को मिली जीत। मोहम्मद जावेद इस सीट से पांच बार जीत दर्ज करने वाले मोहम्मद हुसैन आजद के बेटे हैं। 

2005 (अक्तूबर)- समाजवादी पार्टी के गोपाल कुमार अग्रवाल को जीत मिली।

2010- लोक जनशक्ति पार्टी के नौशाद आलम को मिली जीत।

2015- नौशाद आलम इस बार जदयू के टिकट पर जीते।

2020- राजद के सऊद आलम को मिली जीत। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed