{"_id":"662db8ffbfe048bfa90ed3e6","slug":"bengal-bjp-leader-s-demand-in-sandeshkhali-case-arrest-cm-mamata-ban-tmc-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: संदेशखाली मामले में भाजपा नेता की मांग, सीएम ममता को करें गिरफ्तार, टीएमसी पर लगाएं प्रतिबंध","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
Bengal: संदेशखाली मामले में भाजपा नेता की मांग, सीएम ममता को करें गिरफ्तार, टीएमसी पर लगाएं प्रतिबंध
Sun, 28 Apr 2024 08:18 AM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Sun, 28 Apr 2024 08:18 AM IST
सार
सीबीआई द्वारा संदेशखाली से हथियार और गोला बारूद बरामद होने के बाद भाजपा ने टीएमसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने के लिए मांग कर रही है।
विज्ञापन
अग्निमित्रा पॉल
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई द्वारा संदेशखाली से हथियार और गोला बारूद बरामद होने के बाद भाजपा ने टीएमसी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गिरफ्तार करने के लिए मांग कर रही है।
शुक्रवार को राज्य में लोकसभा के दूसरे चरण के मतदान के दौरान, सीबीआई और एनएसजी बम दस्ते ने संदेशखाली और उत्तरी 24 परगना जिले में छापेमारी की। छापेमारी में अबू तालेब के घर से कई हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुए। स्थानीय टीएमसी नेता हफ़ज़ुल खान के रिश्तेदार, जिन पर अब निष्कासित सत्तारूढ़ पार्टी के मजबूत नेता शेख शाहजहाँ का करीबी सहयोगी होने का आरोप है।
मेदिनीपुर से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने संदेशखाली मामले में टीएमसी और ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ममता किस तरह की महिला है? किस तरह की सीएम हैं? जो हत्यारों, बलात्कारियों और आतंकवादियों का पक्ष ले रही हैं। रिश्वत लेने वालों को बचाने के लिए कोर्ट जा रही हैं। शेख शाहजहां के गुंडे के पास से बम, आरडीएक्स और पिस्तौल बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि क्या संदेशखाली जैसी जगहों पर विस्फोट करने की साजिश रची जा रही है?
विज्ञापन
अग्निमित्रा ने कहा कि हमारी मांग है कि टीएमसी पर प्रतिबंध लगाया जाए और ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी भी यही मांग कर रही है कि टीएमसी पर प्रतिबंध लगाकर ममता बनर्जी को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बहुत ही चिंताजनक स्थिति है, जहां खुद सीएम ऐसे हत्यारों, बलात्कारियों को बचाती घूम रही हैं। नौकरियों में जो इंसान घूसखोरी कर रहा था, उसको बचाने कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल आतंकवादियों को शरण दे रही है।
चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंची टीएमसी
शनिवार को सीबीआई और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम दस्ते के संदेशखाली में छापेमारी की शिकायत टीएमसी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास दर्ज कराई है। जिसमें टीएमसी का आरोप है कि सीबीआई ने छापेमारी करने से पहले राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन को कार्रवाई को नोटिस जारी नहीं किया।
टीएमसी की मांग है कि चुनाव आयोग तत्काल दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि चुनाव की अवधि के दौरान राजनीतिक दलों और उनके पदाधिकारियों के खिलाफ सीबीआई या अन्य कोई जांच एजेंसी कार्रवाई न करे।
पश्चिम बंगाल में 42 सीटों पर लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में मतदान होना है। 1 जून को चुनाव समाप्त होगा।