फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   youth unions opposed participation of child dressed as V D Savarkar in Kerala school

VD Savarkar: अब केरल में भी सावरकर को लेकर विवाद, संगठनों ने स्कूल के खिलाफ निकाला विरोध मार्च

Wed, 17 Aug 2022 11:20 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 17 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

रैली में भाग लेने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों में से एक के रूप में तैयार एक बच्चे पर वी डी सावरकर का नाम लिखा था। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन
youth unions opposed participation of child dressed as V D Savarkar in Kerala school
Veer Savarkar - फोटो : social media

विस्तार

स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर के समर्थन और विरोध को लेकर कर्नाटक के बाद अब केरल में भी विवाद देखने को मिला है। केरल के मलप्पुरम शहर के एक सरकारी स्कूल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में कथित तौर पर विनायक दामोदर सावरकर के वेश में एक बच्चे के शामिल होने से विवाद खड़ा हो गया है। विभिन्न युवा संगठनों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की तस्वीरों में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में दिखाया गया
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा, यूथ कांग्रेस और यूथ लीग के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कीझूपरम्बा में सरकारी व्यावसायिक उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर विरोध मार्च निकाला। उन्होंने बच्चे को वीडी सावरकर के रूप में कपड़े पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित कार्यक्रम की तस्वीरों में बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में दिखाया गया, जिसमें सावरकर भी शामिल थे।
विज्ञापन


फोटो वायरल होने पर विवाद
रैली में भाग लेने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों में से एक के रूप में तैयार एक बच्चे पर वी डी सावरकर का नाम लिखा था। सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वायरल होने पर विवाद खड़ा हो गया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि फोटो ग्रीन रूम से ली गई है। हालांकि, यह देखते हुए कि विवाद न हो, जुलूस से पहले वीडी सावरकर का नेमबोर्ड हटा दिया गया था। स्कूल के अधिकारियों ने अब तक इस विवाद पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed