फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   year ender 2021 many important exam papers were leaked hi tech cheating in uptet reet neet, know some important paper leaks and cheating incidents in 2021

Year Ender 2021: इस साल हाईटेक तरीकों से हुए पेपर लीक, कहीं मिले डमी कैंडिडेट तो कहीं ब्लूटूथ वाले चप्पल

Wed, 22 Dec 2021 11:31 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 22 Dec 2021 11:31 PM IST
सार

Year Ender 2021: साल 2021 में कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं के दौरान नकल प्रकरण से लेकर पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आई। अमर उजाला आपको बताएगा ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण प्रकरण और इन पर हुई कार्रवाई के बारे में। 
 

विज्ञापन
year ender 2021 many important exam papers were leaked hi tech cheating in uptet reet neet, know some important paper leaks and cheating incidents in 2021
Year Ender 2021: अहम परीक्षाओं के पेपर हुए लीक - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

साल 2021 अब खत्म होने की कगार पर है। यह वर्ष कई बड़ी सरकारी भर्तियों के लिए जाना गया। वहीं, अनेकों परीक्षाओं की पेपर लीक की घटनाओं ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को निराश भी किया। कई परीक्षाओं में तो हाइटेक तरीकों से नकल प्रकरण ने लोगों के होश उड़ा दिए। किसी परीक्षा में डमी कैंडिडेट तो कहीं चप्पलों में नकल की सामाग्री। इन मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही नकल और पेपर लीक प्रकरणों के बारे में जिन्होंने इस साल काफी सुर्खियां बटोरीं..

विज्ञापन

जनवरी - केपीएससी पेपर लीक का मामला
साल के शुरुआत में ही कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की प्रथम श्रेणी सहायक (एफडीए) परीक्षा का पेपर लीक हो गया था। इस परीक्षा को 24 जनवरी 2021 को आयोजित किया जाना ता। आयोग ने पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 

फरवरी: सेना भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
फरवरी महाने में आयोजित होने वाली सेना भर्ती परीक्षा का भी पेपर लीक हुआ। इस प्रकरण के सामने आने के बाद सेना भर्ती बोर्ड ने एक परीक्षा को रद्द कर दिया था।  इस मामले में भी कार्रवाई हुई और पुणे के बारामती से कई लोगों की गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर लीक 
पेपर लीक की घटनाओं से सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ स्कूल के छात्र परेशान रहें। फरवरी महीनें में बिहार बोर्ड की दसवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान के पेपर लीक होने के मुद्दे ने सबको हैरान किया। इस कारण बोर्ड को परीक्षा को रद्द करना पड़ गया और बाद में परीक्षा ली गई थी।

सितंबर : रीट नकल प्रकरण 
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा रीट 2021 का आयोजन राज्य भर में 26 सितंबर 2021 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में नकल को लिए अत्याधुनिक 
तरीकों का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की चप्पलों में से ब्लूटूथ डिवाइस, सिमकार्ड और कई अन्य नकल के उपकरण बरामद किए। जानकारी के मुताबिक इसके लिए उम्मीदवारों ने 6 लाख रुपये तक भुगतान किया था। इसके अलावा कई परीक्षा केंद्रों पर डमी कैंडिडेट के शामिल होने का मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले में 40 से अधिक छात्र और आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन

नीट परीक्षा में डमी कैंडिडेट
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) परीक्षा में भी बड़ा घोटाला सामने आया। कई राज्यों में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर असल उम्मीदवार के बजाय डमी कैंडिडेट शामिल हुए थे। इस नकल के लिए उम्मीदवारों ने 50 लाख रुपये तक की रकम अदा की थी। इस प्रकरण की जांच सीबीआई द्वारा की गई थी। पुलिस ने कई उम्मीदवारों को गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान पटवारी परीक्षा में नकल
अक्तूबर महीने में आयोजित राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया। कई छात्रों को ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य नकल उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं कई परीक्षा केंद्रों पर डमी कैंडिडेट भी शामिल हुए। इस भर्ती के माध्यम से कुल  हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जानी थी। राजस्थान पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

म्हाडा भर्ती परीक्षा का पेपर लीक
महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) द्वारा जारी की गई इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए दिसंबर में होनी वाली परीक्षा का पेपर लीक हो गया। इस परीक्षा के लिए 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। पेपर लीक के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। इसमें बड़े अधिकरी भी शामिल हैं।

यूपी टीईटी पेपर लीक
नवंबर महीने में आयोजित होने वाली  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का पेपर परीक्षा के दिन ही लीक हो गया। इस कारण से परीक्षा को रद्द करना पड़ गया। यूपी टीईटी की परीक्षा में लगभग 20 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छात्रों की इस बड़ी संख्या के लिए राज्य भर में सरकार द्वारा 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रकरण में रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और एक महीने के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि, अब तक परीक्षा की तारीख सामने नहीं आई है। पेपर लीक की जांच एसटीएफ कर रही है। इस मामले में अब तक राज्य के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें  निलंबित परीक्षा नियामक सचिव संजय कुमार उपाध्याय और पेपर प्रिंट करने वाली प्रेस का मालिक भी शामिल है। 

कुछ अन्य पेपर लीक के मामले

1. सितंबर में पंजाब राज्य शिक्षा बोर्ड की कक्षा 6वीं-12वीं की मध्यावधि परीक्षा के प्रश्न पत्र 6 सितंबर को लीक हो गए थे। 
2. सितंबर में एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2021 जेईई (मेन्स) परीक्षाओं में कथित हेरफेर किए गए थे। जिसके बाद सीबीआई ने इस संबंध में 19 स्थानों की तलाशी ली।
3. हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। 
4. राजस्थान पुलिस ने राज्य के सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक हुआ, कई केंद्रों पर डमी कैंडिडेट भी मिलें। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed