कोरोना वायरस से बचाव के लिए इस ओपन यूनिवर्सिटी ने दिए 10 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से बचाव के लिए महाराष्ट्र की यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय ने दस करोड़ रुपये दिए हैं। यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय ने मुख्यमंत्री राहत कोष में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दस करोड़ रुपये दिए हैं। बता दें कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 12,380 और इस खतरनाक विषाणु से मरने वालों की संख्या 414 हो गई है।
महाराष्ट्र बुरी तरह से कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले राज्यों में शामिल है। यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय देश में ऐसा पहला मुक्त विश्वविद्यालय है जिसने इस महामारी से बचाव के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में इतनी बड़ी धनराशि की आर्थिक मदद दी है। बता दें कि यशवंतराव चव्हाण मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना 1989 में हुई थी। गौरतलब है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में तीन मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है। यह लॉकडाउन का दूसरा चरण है। इससे पहले लॉकडाउन 14 अप्रैल तक के लिए था, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर तीन मई तक कर दिया गया।
Maharashtra: Yashwantrao Chavan Open University has contributed Rs. 10 crores to the Chief Minister's Relief Fund. #COVID19
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 16, 2020
कमेंट
कमेंट X